Karwa Chauth 2023: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर कब रखा जाएगा इस साल करवा चौथ का व्रत? नोट कर लें सही तारीख
हिंदू धर्म में करवा चौथ का बड़ा ही महत्व है। कहा जाता है कि करवा चौथ का व्रत रखकर करवा माता की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस साल करवा चौथ कब है?
Kab Hai Karwa Chauth 2023: हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का बहुत ही महत्व माना जाता है। महिलाएं इस दिन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करती हैं। कहा जाता है कि करवा चौथ का व्रत रखकर करवा माता की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं, लेकिन इस दिन चतुर्थी तिथि दो दिनों की पड़ रही है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल करवा चौथ का व्रत किस तारीख को रखा जाएगा?
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- इस साल कब है करवा चौथ?
- करवा चौथ पर बन रहे हैं ये खास योग
इस साल कब है करवा चौथ?
करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है, लेकिन इस बार चतुर्थी तिथि दो दिनों की पड़ रही है। ऐसे में लोगों के बीच कंफ्यूजन हो रही है कि इस साल करवा चौथ किस है। इस साल चतुर्थी तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर की रात 9 बजकर 30 मिनट से होगी जो अगले दिन 1 नंवबर की रात 9 बजकर 19 मिनट तक है। जैसा की सब जानते हैं कि करवा चौथ पर चंद्रदेव की पूजा करना बहुत अहम होता है, ऐसे में इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा।
करवा चौथ पर बन रहे हैं ये खास योग
इस साल करवा चौथ के दिन बहुत ही शुभ संयोग बन रहे हैं। दरअसल, इस दिन यानी 1 नवंबर को सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग का संयोग बन रहा है। इस कारण करवा चौथ व्रत का महत्व और बढ़ गया है।
सर्वार्थ सिद्धि योग 1 नवंबर की सुबह 06 बजकर 33 मिनट से 2 नवंबर की सुबह 04 बजकर 36 मिनट रहेगा।
वहीं शिव योग 1 नवंबर की दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से शिवयोग शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें... Karwa Chauth 2023: करवा चौथ को बनाना है और भी खास, तो शॉपिंग लिस्ट में शामिल करें ये चीजें
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 25 September 2023 at 18:47 IST