अपडेटेड 10 January 2022 at 16:05 IST

Omicron Delhi Guidelines: दिल्ली में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच रेस्त्रां में खाने-पीने पर हो सकती है सख्ती- सूत्र

Omicron Delhi Guidelines: सूत्रों के अनुसार, डीडीएमए की बैठक समाप्त हो गई है और यह माना जा रहा है कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच रेस्त्रां, डाइन-इन सेवाओं को बंद किए जाने की संभावना है।

Follow :  
×

Share


Image: PTI | Image: self

Omicron Delhi Guidelines: देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने सोमवार को समीक्षा बैठक की। सूत्रों के अनुसार बैठक समाप्त हो गई है और यह माना जा रहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में COVID-19 में तेजी के बीच रेस्तरां डाइन-इन सेवाओं को बंद किए जाने की संभावना है। हालांकि, खबरों के अनुसार खाना पैक कराकर घर ले जाने की छूट दी जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने की है।

इसके अलावा, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य मंत्री भी बैठक में मौजूद थे।

हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी से एहतियात बरतने का आग्रह किया था।

कोविड के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी दिल्ली में भी वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। केजरीवाल सरकार ने यह फैसला कोरोना के प्रकोप को देखते हुए लिया है। हाल ही में उन्होंने लोगों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। इसमें सभी नागरिक को 55 घंटे के लंबे सप्ताहांत के दौरान शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5:00 बजे तक अपने घरों में रहेंगे। इस दौरान केवल आवश्यक जरुरी सेवाएं देने वाले या आपातकालीन स्थितियों का सामना करने वालों को ही बाहर जाने की अनुमति होगी।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को COVID से रिकवर होने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह 'फिर से लोगों की सेवा करने के लिए तैयार' हैं। केजरीवाल पांच दिन पहले COVID पॉजिटिव आए थे। जिसके कारण AAP ने उत्तर प्रदेश में अपनी सभी रैलियों को रद्द कर दी थी।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री सुरक्षा चूक: शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करेगा न्यायालय

दिल्ली में COVID-19 मामले

दिल्ली ने रविवार को कोविड​​​​-19 के कारण 17 लोगों की मौत की सूचना दी, जो पिछले साल 13 जून के बाद से एक दिन में सबसे अधिक है। शहर के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि सकारात्मकता दर 23.53 प्रतिशत तक बढ़ने के साथ 22,751 मामलों को संक्रमण के मामले में जोड़ा गया है। इस बीच वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आश्वासन दिया, "डेटा से पता चलता है कि सतर्क रहना महत्वपूर्ण है लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। मास्क पहनना बहुत जरूरी है। अगर मास्क पहना जाता है तो कोई लॉकडाउन नहीं होगा। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि टीका लगवाएं ताकि गंभीर रूप से संक्रमित न हों।"

ये भी पढ़ें-  कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बंद होंगे साइ अभ्यास केंद्र, एलीट खिलाड़ियों के शिविर जारी

Published By : Ashwani Rai

पब्लिश्ड 10 January 2022 at 15:59 IST