'अगला नंबर UP का है, रामगोपाल ने चिट्ठी अमित शाह को दे दी है, अब योगी के मंत्री ने सपा में बड़ी टूट का किया दावा; अखिलेश को लेकर कह दी ये बात

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने महाराष्ट्र के हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों का हवाला देते हुए कहा, 'बंगाल, महाराष्ट्र छोड़िए अब अगला नंबर उत्तर प्रदेश का है।'

 
Follow :
Akhilesh Yadav | Image: Samajwadi Party/X

महाराष्ट्र में शिवसेना(UBT) में राजनीतिक हलचल पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जो कहा है वो काफी चौकाने वाला है। ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया है कि आने वाले दिनों में पार्टी में बड़ी टूट देखने को मिल सकती है। वहीं, BJP पर सांसदों के खरीद-फरोख्त के आरोप पर कहा, 'जो बिकता है उसी को खरीदा जाता है।' अब योगी के मंत्री के इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने महाराष्ट्र के हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों का हवाला देते हुए कहा, बंगाल, महाराष्ट्र छोड़िए अब अगला नंबर उत्तर प्रदेश का है। समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में राजभर ने यहां तक कहा कि सपा के कई नेता BJP में शामिल होने के लिए बैठे हैं।

सांसद बिकाऊ तभी तो खरीदा जा रहा है-ओपी राजभर 

शिवसेना (UBT) में मची उथल-पुथल का जिक्र करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, 'अगर वो कह रहे हैं कि सांसदों को खरीद जा रहा है तो हम कहेंगे वो बिकने के लिए तैयार हैं, तभी तो खरीदा जा रहा है। टिकाऊ नेता पैदा करो। बिकने वाला है तैयार करोगे तो बिकेगा ही। ऐसा नेता तैयार करो जो बिकी ना।' राजभर ने आगे कहा, 'महाराष्ट को छोड़िए अगला नंबर यूपी का है।'

June 17, 2026

पूरा सपा BJP में शामिल होने के लिए तैयार बैठा है-ओपी राजभर 

ओपी राजभर ने आगे कहा, राम गोपाल ने चिट्ठी अमित शाह को दे दी है और कह दिया है कि इन लोगों को बुलाकर अपने पास ले लीजिए।" उन्होने अपने X हैंडल पर भी पोस्ट कर सपा में टूट की बात कही है। पोस्ट में लिखा है, समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है। खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है।
महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है।

June 17, 2026

 

अखिलेश यादव को लेकर राजभर ने क्या कहा?

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी घेरा तानते हुए कहा कि सीबीआई ने अवैध खनन मामले में उनका नाम दर्ज किया है। साथ ही उन्होंने गोमती रिवरफ्रंट घोटाले का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि इस मामले में अब तक कोई जेल क्यों नहीं गया।

राजभर के बयान से बढ़ी सियासी हलचल 

राजभर के इन बयानों ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। विपक्षी दलों में इसकी चर्चा तेज हो गई है, जबकि सपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
 

यह भी पढ़ें: 'तमाशा बनाकर रखा है, अब उनको नहीं छोड़ेंगे, मां भवानी की कसम...', संजय राउत ने बागी सांसदों को दी खुली धमकी, कहा- इस्तीफा दो और जाओ

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 17 June 2026 at 13:26 IST