अपडेटेड 3 September 2023 at 07:11 IST

Sun Tips: अगर आप भी सुबह-सुबह चढ़ाते हैं सूर्य देव को जल, तो जान लें सही तरीका, नहीं तो हो सकता है नुकसान

हिंदू धर्म में सूरज भगवान को जल चढ़ाने का विधान है, लेकिन बहुत कम लोग ही सूर्य देव को जल चढ़ाने का सही तरीका जानते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं। 

Follow :  
×

Share


Surya Dev Ko Jal Chadhane Ka Sahi Trika | Image: self

Surya Dev Ko Jal Chadhane Ka Sahi Tarika: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का काफी महत्व माना जाता है। खासकर सुबह उठकर सूर्य देव को अर्घ्य देना। शास्त्रों के मुताबिक हर रोज सूर्य देव को जल चढ़ाना मान सम्मान में बढ़ोत्तरी करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूर्य देव को जल चढ़ाने का सही समय और तरीका क्या है। नहीं तो चलिए आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • सूर्य देव को कौन सा स्थान मिला है?
  • सूर्य देव को जल चढ़ाने का सही समय क्या है?
  • सूर्य देव को जल चढ़ाने का सही तरीका क्या है?

सूर्य देव को कौन सा स्थान मिला है?

मान्यता है कि सूर्य देव की पूजा करने से तेज और सकारात्मक शक्ति प्राप्त होती है। वहीं इन्हें नव ग्रहों के राजा का पद भी दिया गया है। ऐसे में अगर आपकी जिंदगी में कुछ भी सही न हो रहा है तो आपको सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। साथ ही आप सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों को भी आजमा सकते हैं। 

सूर्य देव को जल चढ़ाने का सही समय क्या है?

आमतौर पर ज्यादातर लोग सुबह उठकर सूर्यदेव को जल अर्पित करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूर्य देव को जल चढ़ाने का एक समय होता है। आप कभी भी सोकर उठने के बाद रवि भगवान को जल नहीं चढ़ा सकते हैं बल्कि सूर्य उदय होने के एक घंटे के अंदर अर्घ्य देना चाहिए, लेकिन सुविधा अनुसार आप सुबह तक सूर्य को जल चढ़ा सकते हैं। 

सूर्य देव को जल चढ़ाने का सही तरीका क्या है?

तांबे का लोटा
माना जाता है कि सूर्य देव को जल चढ़ाने के लिए हमेशा तांबे के लोटे का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

सही समय का रखें ध्यान
सूर्य देव को जल अर्पित करते समय हमेशा सही समय का ध्यान रखें। जल हमेशा सूर्योदय के दौरान ही चढ़ाना चाहिए। 

सही दिशा का रखें ध्यान
सूर्य देव को जल अर्पित करते समय सही दिशा का ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है। जब भी आप सूरज भगवान को जल चढ़ाएं तब आपका मुंह पूर्व दिशा में होना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

जल में मिलाएं कुछ चीजें
जल अर्पित करते समय कुछ चीजों को मिलाना जरूरी होता है जिसमें अक्षत, रोली, फूल, गंगाजल आदि शामिल है। 

मंत्र का करें जाप
सूर्य देव को जल अर्पित करते समय 'ऊं आदित्य नम:' मंत्र का जाप करते रहना चाहिए।

जल मस्तक पर लगाएं
सूर्य देव को जल चढ़ाने के बाद जो जल जमीन पर गिरता है उसे अपने माथे पर लगा लें। कहा जाता है कि ऐसा करने पर आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है। 

रोजाना सूर्य को चढ़ाएं जल
कहा जाता है कि जिन लोगों का सूर्य ग्रह कमजोर होता है उन्हें रोजाना नियमित रूप से सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। 

यही भी पढ़ें... आकार ऐसा कि 13 लाख पृथ्‍वियां समा जाएं, तापमान इतना कि हीरा पिघल जाए..., जानिए कैसा है हमारा सूरज

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं परर आधारित है।REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रामणिकता का दावा नहीं करता है।

यही भी पढ़ें... September Vrat Tyohar: कब है गणेश चतुर्थी और श्राद्ध? जानें सितंबर में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहार

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 3 September 2023 at 07:04 IST