अपडेटेड 23 March 2025 at 18:47 IST
Odisha: LPG सिलेंडर में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसे मां और बेटा
ओडिशा में कंधमाल जिले के एक मकान में रसोई में एलपीजी सिलेंडर में आग लग जाने से 55 वर्षीय एक महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
ओडिशा में कंधमाल जिले के एक मकान में रसोई में एलपीजी सिलेंडर में आग लग जाने से 55 वर्षीय एक महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बालीगुडा थाना क्षेत्र के कुंभारसाही गांव में शनिवार को यह हादसा हुआ।
अधिकारी ने बताया कि..
अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में झुलसी महिला की पहचान गीतांजलि पांडा और उनके बेटे चंदन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया, ‘‘गीतांजलि पांडा शनिवार को जब अपनी रसोई में खाना बना रही थीं तभी एलपीजी सिलेंडर में अचानक रिसाव होने के कारण इसमें आग लग गई। वह मदद के लिए चिल्लाने लगीं और उनका बेटा उन्हें बचाने के लिए रसोई में पहुंचा। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।’’
अधिकारी ने बताया कि आवाज सुनने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मां-बेटे को बचा लिया और उन्हें बालीगुडा उप-मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि मां और बेटे की हालत बिगड़ने पर उन्हें बरहामपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 23 March 2025 at 18:47 IST