Odisha: बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से 7 लोग घायल

ओडिशा के कटक जिले में रविवार को एक एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतर जाने से सात लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Follow :  
×

Share


Odisha: बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से 7 लोग घायल | Image: Representative image

ओडिशा के कटक जिले में रविवार को एक एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतर जाने से सात लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पूर्व तट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि एसएमवीटी बेंगलुरु-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पूर्वाह्न 11:54 बजे मंगुली के पास निरगुंडी में पटरी से उतर गए।

महानिदेशक सुधांशु सारंगी ने बताया कि..

ओडिशा अग्निशमन सेवा के महानिदेशक सुधांशु सारंगी ने बताया कि सात घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘घायल व्यक्तियों की अधिकतम संख्या 10 से अधिक नहीं होगी।’’ उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपता मोचन बल (एनडीआरएफ) और ओडिशा अग्निशमन सेवा के कर्मी बचाव अभियान में रेलवे की सहायता कर रहे हैं।

यह ट्रेन बेंगलुरु से असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या स्टेशन जा रही थी। मिश्रा ने बताया कि एक राहत ट्रेन घटनास्थल पर भेज दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की जा रही है। हमारी प्राथमिकता जल्द से जल्द रेल लाइन को बहाल करना है और तदनुसार अन्य ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।'

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण तीन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। ये ट्रेन हैं - धौली एक्सप्रेस, नीलाचल एक्सप्रेस और पुरुलिया एक्सप्रेस। उन्होंने बताया कि रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर शुरू कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें - Andhra Pradesh: कारोबारी और उसके परिवार के 3 सदस्य घर में मिले मृत

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 30 March 2025 at 17:44 IST