अपडेटेड 2 March 2024 at 16:24 IST

खुशखबरी! राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में अब शाम 6 बजे तक घूम सकते हैं, ऐसे मिलेगी एंट्री

राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान अब सोमवार को छोड़कर सभी दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लोगों के लिए खुला रहेगा।

Follow :  
×

Share


अमृत उद्यान | Image: PTI/File

राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान अब सोमवार को छोड़कर सभी दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लोगों के लिए खुला रहेगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। यह उद्यान 31 मार्च तक जनता के लिए खुला है। यह रखरखाव के लिए सोमवार को बंद रहता है।

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया, “लोग सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे (अंतिम प्रवेश - शाम पांच बजे) के बीच उद्यान में जा सकते हैं। पहले, यह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे (अंतिम प्रवेश - शाम 4 बजे) के बीच खुला रहता था।”

यह भी पढे़ं: पकड़ा गया कांग्रेस का 'फर्जीवाड़ा', नितिन गडकरी को लेकर फैलाया था झूठ

राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में कैसे मिलेगी एंट्री?

इसके लिए राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर बुकिंग कराई जा सकती है। राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 12 के निकट स्वयं-सहायता कियोस्क के सुविधा केंद्र पर भी पंजीकरण कराया जा सकता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक फरवरी को ‘उद्यान उत्सव 2024’ का उद्घाटन किया था और दो फरवरी से अमृत उद्यान को जनता के लिए खोल दिया गया था।

(PTI की इस खबर में सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया गया है)

 

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 2 March 2024 at 16:21 IST