Noida Airport के उद्घाटन से एक दिन पहले PM मोदी ने शेयर की तस्वीरें, PHOTOS देखकर आप भी कहेंगे वाह!

Noida Airport Inauguration 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च 2026 को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले पीएम ने एयरपोर्ट की तस्वीरें साझा कर इसे कनेक्टिविटी के लिए बड़ा कदम बताया है।

Follow :  
×

Share


Noida Airport Inauguration | Image: Narendra Modi

Noida Airport Inauguration: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) अब उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार है। शनिवार, 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस परियोजना के पहले चरण का भव्य उद्घाटन करेंगे। 

PM मोदी ने शेयर की तस्वीरें

उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे इस हवाई अड्डे की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है। PM मोदी ने इस प्रोजेक्ट को NCR की कनेक्टिविटी के लिए 'गेम-चेंजर' बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि जेवर एयरपोर्ट का पहला चरण क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। 

CM योगी का खास संदेश

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मौके पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जेवर अब सही मायने में 'भारत का जेवर' बनकर उभरा है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह एयरपोर्ट न केवल आर्थिक प्रगति के नए द्वार खोलेगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और स्वावलंबन के अनगिनत अवसर भी देगा।

उद्घाटन समारोह का पूरा कार्यक्रम

बता दें, प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी शनिवार सुबह करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच जेवर पहुंचेंगे। यहां एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किया गया है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उद्घाटन से पहले तैयारियों का जायजा लेने और अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए पहुंच सकते हैं। 

कब से शुरू होगी पहली फ्लाइट की टिकट बुकिंग?

आम जनता के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि यहां से उड़ानें कब शुरू होंगी? आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पहली फ्लाइट की सही तारीख का निर्धारण शनिवार को होने वाले उद्घाटन समारोह के बाद किया जाएगा। हालांकि, यह स्पष्ट कर दिया गया है कि अप्रैल के मध्य तक कमर्शियल फ्लाइटों की बुकिंग शुरू होने की पूरी संभावना है। नियम के अनुसार, उड़ान शुरू होने से करीब 15 से 20 दिन पहले टिकटों की बिक्री और बुकिंग विंडो खोल दी जाएगी।

गौरतलब है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से न केवल देश के प्रमुख शहरों बल्कि विदेशों के लिए भी सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी। इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन लगातार इंडिगो, एयर इंडिया, विस्तारा और एअर इंडिया एक्सप्रेस जैसी बड़ी विमानन कंपनियों से संपर्क में है। 

ये भी पढ़ें:  पहले देश को जंग में झोंका, अब ट्रंप ने तोड़ डाली 165 साल पुरानी परंपरा... डॉलर पर होंगे राष्ट्रपति के साइन, इस सोने के सिक्के पर होगी फोटो

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 27 March 2026 at 22:52 IST