अपडेटेड 8 April 2024 at 08:55 IST

नोएडा में BJP के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने घर-घर अभियान पर जोर दिया

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं को सरकार की उपलब्धियों के बारे में जागरूक करने को लेकर चुनाव प्रचार किया।

Follow :  
×

Share


BJP का घर-घर अभियान | Image: PTI

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गौतमबुद्ध नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से हर घर तक पहुंच बनाने और आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं को सरकार की उपलब्धियों के बारे में जागरूक करने को लेकर चुनाव प्रचार किया।

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दादरी के चिटेहरा गांव में पार्टी के बूथ स्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया। बता दें इस कार्यकर्म का आयोजन बीजेपी उम्मीदवार महेश शर्मा के खातिर समर्थन जुटाने के लिए किया गया था। गौतमबुद्ध नगर में 26 अप्रैल को मतदान होना है। यहां 26 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। 

घर-घर तक पहुचंने अभियान में शामिल हो टीम- चौधरी

उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि ‘हर कार्यकर्ता, बूथ प्रभारी, टीम बनाकर घर-घर तक पहुचंने के अभियान में शामिल हों। सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालें और लोगों को बताएं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विदेशों में देश का सम्मान कैसे बढ़ा है।’ 

हमारी पार्टी की विचारधारा राष्ट्रवादी है- चौधरी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, ‘‘हमारी पार्टी की विचारधारा राष्ट्रवादी है, हमारी विचारधारा 1925 में अस्तित्व में आई और 1950 में इसका तेजी से प्रसार हुआ और हमारा संकल्प राष्ट्रहित, अनुच्छेद 370 को हटाना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण है। आज अनुच्छेद 370 हट चुका है, अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया है। यह सब जनता के वोट की ताकत से संभव हुआ है।’’

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मतदाताओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं (अंत्योदय) और देश में हर क्षेत्र में हो रहे विकास के बारे में बताने पर भी जोर दिया। बूथ स्तरीय सम्मेलन में बीजेपी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख सत्येंद्र सिसोदिया, गौतमबुद्ध नगर इकाई के अध्यक्ष गजेंद्र मावी और महेश शर्मा भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : IPL 2024: गुजरात के खिलाफ लखनऊ की शानदार जीत, लेकिन लग गया बड़ा झटका

बूथ स्तर पर प्रचार करना चाहिए- सत्येंद्र  

बीजेपी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि, ‘सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर प्रचार करना चाहिए क्योंकि समय कम है और निर्वाचन क्षेत्र बड़ा है। अगर भाजपा प्रत्याशी महेश शर्मा लोगों तक नहीं पहुंच पाते हैं, तो पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ स्तर पर संपर्क करना चाहिए, गौतमबुद्ध नगर से बड़ी, ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाना चाहिए।’ 

यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने खाई बड़े हटके अंदाज में आइसक्रीम

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 8 April 2024 at 07:13 IST