Nitish Kumar Oath: नीतीश कुमार की संसदीय पारी शुरू, उपराष्ट्रपति ने दिलाई ने राज्यसभा MP पद की शपथ; पटना लौटकर CM पद से देंगे इस्तीफा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप शपथ ले ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने संसद भवन परिसर में नीतीश को राज्यसभा MP पद की शपथ दिलाई।

Follow :  
×

Share


नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। | Image: ANI

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज, 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में अपनी नई पारी का आगाज कर दिया। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने संसद भवन परिसर में नीतीश को राज्यसभा MP पद शपथ की दिलाई। नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री पद से अगले एक दो दिन में इस्तीफे दे देंगे। इसके साथ ही बिहार की राजनीति में नीतीश युग का अंत हो जाएगा। वहीं, नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

नीतीश कुमार के शपथ समारोह में JDU और BJP की ओर से कई बड़े चेहरे शामिल हुए। बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी इस  ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।  BJP के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भी कई बड़े चेहरे के नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में हुए। जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी इस दौरान मौजूद रहीं।

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद 11 और 12 अप्रैल को दिल्ली नीतीश दिल्ली में ही मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक वो पीएम मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।

पटना लौटकर सौंपगे इस्तीफा

नीतीश पटना लौटने के बाद वे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपगे। 13 अप्रैल को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक हो सकती है। अगले मुख्यमंत्री के नाम पर भी बैठक में चर्चा संभव है। इसके बाद 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव होने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे और नई सरकार गठन को लेकर सियासी गलियारों में सरगर्मी चरम पर है। बिहार की सियासत में इन दिनों सबसे बड़ा सवाल यही है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अगला चेहरा किसका होगा। आज ही BJP ने नई सरकार के स्वरूप और नेतृत्व को लेकर दिल्ली में 'कोर ग्रुप' की बड़ी बैठक बुलाई है।

यह भी पढ़ें: UP में जारी हुई SIR 2026 की अंतिम मतदाता सूची, नाम न होने पर क्या करें?
 

 

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 April 2026 at 12:38 IST