'पत्नी को I Love You...', ओवैसी के बयान पर नितेश राणे ने कसा तंज, कहा- वो पागल हैं और जो व्यक्ति...

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि सुबह, दोपहर और रात को अपनी पत्नी को 'आई लव यू' जरूर बोलना चाहिए। ओवैसी के बयान पर अब महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने का बयान आया है। उन्होंने ओवैसी को 'पागल आदमी' कहकर घेरा।

 
Follow :
'पत्नी को I Love You...', ओवैसी के बयान पर नितेश राणे ने कसा तंज | Image: ANI

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हाल ही में बयान दिया था कि पति को अपनी बीबी के सामने दिन में कम से कम तीन बार प्यार का इजहार करना चाहिए। ओवैसी ने कहा था कि सुबह, दोपहर और रात को सोते समय अपनी बीवी को 'आई लव यू' जरूर बोलना चाहिए। असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान के बाद अब महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे की प्रतिक्रिया सामने आई है। राणे ने ओवैसी को 'पागल आदमी' करार देते हुए बड़ा बयान दिया है।

‘ओवैसी पागल हैं और जो व्यक्ति...,'-नितेश राणे

ओवैसी के बयान से जुड़े सवाल पर सोमवार, 5 अक्टूबर को मंत्री नितेश राणे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि '"मैंने इसके बारे में कुछ नहीं सुना है। ओवैसी पागल हैं और जो व्यक्ति ऐसे बयान देता है, वह भी पागल ही है।"

October 5, 2026

दिग्विजय सिंह को RSS वाले बयान पर घेरा

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे कहते हैं, "वे हिंदू समुदाय के बारे में ही ऐसी बातें क्यों कहते हैं? उन्हें कुरान और इस्लाम पर भी बोलना चाहिए। RSS जैसे संगठन हमारे देश को 'हिंदू राष्ट्र' के तौर पर और ज्यादा मजबूत बनाने और हिंदुओं को एकजुट रखने के लिए दिन-रात काम करते हैं। कांग्रेस के लोगों में कुरान और इस्लाम पर बोलने की हिम्मत नहीं है। इसलिए हम कांग्रेस को मुस्लिम लीग की 'बी-टीम' कहते हैं।"

दरअसल, सिंह ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इस बयान पर कि RSS, VHP और सावरकर ने सनातन की मूल भावना को बदल दिया है और हिंदुओं व मुसलमानों के बीच खाई को और चौड़ा कर दिया है, के जवाब में नितेश राणे ने सिंह पर निशाना साधा।

October 5, 2026

राज-उद्धव ठाकरे के संयुक्त विरोध मार्च पर क्या कहा?

MNS प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के संयुक्त विरोध मार्च पर महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा, "जो लोग आज के मार्च को सफल बता रहे हैं, वे देश-विरोधी ताकतें हैं। SIR को खत्म करने का मतलब है कि कल कोई भी, चाहे बांग्लादेश से हो या पाकिस्तान से, मुंबई आकर वोट डाल सकता है; क्या यह जश्न मनाने की बात है? SIR को खत्म करने का मतलब है हमारी वोटर लिस्ट में देश-विरोधी ताकतों को शामिल करना।'

October 4, 2026

ये भी पढ़ें: बुआ मायावती का पिघला दिल, आकाश आनंद की बसपा में फिर हुई वापसी, मिली कौन सी जिम्मेदारी?

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 5 October 2026 at 19:16 IST