अपडेटेड 17 February 2026 at 13:17 IST
Nita Ambani Saree: सोने-चांदी की साड़ी और हीरों की चमक, भतीजे की शादी में नीता अंबानी का रॉयल लुक, नहीं लग रहीं किसी महारानी से कम
Nita Ambani Saree:नीता अंबानी ने अपनी ननद के बेटे की शादी के खास मौके पर पर सोने और चांदी के असली तारों से बुनी हुई एक अद्भुत साड़ी पहनीं। उनकी साड़ी सोने और चांदी से जरी थी। इसके साथ उन्होंने पन्ना और हीरों से जड़े स्टेटमेंट नेकलेस कैरी किए, जो उनके लुक को 'क्वीनली' बना रहे थे।
Nita Ambani Saree: जब बात शाही अंदाज और खूबसूरती की हो, तो अंबानी परिवार का नाम सबसे ऊपर आता है। हाल ही में नीता अंबानी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें 'क्वीन ऑफ एलिगेंस' क्यों कहा जाता है। अपने ननद के बेटे की शादी में नीता अंबानी एक ऐसी साड़ी में नजर आईं, जिसने न केवल इंटरनेट पर तहलका मचा दिया, बल्कि भारतीय कारीगरी की एक भव्य मिसाल भी पेश की।
नीता अंबानी का यह लुक सभी महिलाओं को इंफ्लूएंस कर रहा है। अगर आप भी इस वेंडिंग सीजन में रॉयल दिखना चाहती हैं तो आपको आइडिया मिल सकता है।
मनीष मल्होत्रा की 'बनारसी' मास्टरपीस
नीता अंबानी ने इस खास मौके के लिए मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा तैयार की गई एक क्लासिक बनारसी वूवन सिल्क साड़ी को चुना। इस साड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसका रंग और इस पर किया गया काम है।
साड़ी में ऑरेंज और पर्पल का एक शाही मेल देखने को मिला, जो उत्सव के माहौल के लिए एकदम सटीक है। शुद्ध सिल्क के धागों से बुनी गई इस साड़ी में असली सोने और चांदी की जरी का इस्तेमाल किया गया है।
क्या होती है सोने-चांदी की जरी?
कई लोग सोचते हैं कि जरी सिर्फ एक चमकीला धागा है, लेकिन नीता अंबानी की साड़ी में लगी जरी बेहद खास है। इसमें सोने या चांदी की बेहद पतली परत को रेशम या कॉटन के धागे पर लपेटा जाता है। इसके बाद, बनारस के कुशल कारीगरों ने मुगल स्टाइल और फ्लोरल मोटिफ्स के साथ इसके बॉर्डर और पल्लू को तैयार किया।
60 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद बनकर तैयार हुई शाही साड़ी
बनारस में बुनाई पूरी होने के बाद वर्कशॉप में कारीगरों ने इस पर 60 से अधिक दिनों तक हाथ से काम किया। इसमें बारीक जरदोजी, मेटल टिल्ला सेक्विन और हैंड एम्ब्रॉयडरी के जरिए वो चमक पैदा की गई, जो आज हर किसी की आंखों को चौंधिया रही है।
हीरे और पन्ने की ज्वेलरी लगा रही है चार चांद
किसी भी साड़ी का लुक उसके गहनों से पूरा होता है। नीता अंबानी ने अपने लुक को ग्रैंड बनाने के लिए हीरे और पन्ने चुना है। उन्होंने दो लेयर वाला एक बेशकीमती हार पहना, जिसके पेंडेंट पर जड़ा हीरा और नीचे लटकते बड़े आकार के पन्ने सबका ध्यान खींच रहे थे।
मैचिंग टीयर-ड्रॉप इयररिंग्स और मांग-टीका उनके चेहरे की चमक को दोगुना कर रहा था।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 17 February 2026 at 13:17 IST