NFR ने शोकुवी-मोलवोम रेलवे खंड पर मालगाड़ी का पहला प्रयोगिक परीक्षण किया

उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने नगालैंड में धनसिरी-जुब्जा नई रेल लाइन परियोजना के शोकुवी-मोलवोम रेलवे खंड पर मल्टी-यूनिट (एमयू) लोकोमोटिव के साथ मालगाड़ी का पहला प्रायोगिक परीक्षण किया।

Follow :  
×

Share


ट्रेन | Image: PTI

उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने नगालैंड में धनसिरी-जुब्जा नई रेल लाइन परियोजना के शोकुवी-मोलवोम रेलवे खंड पर मल्टी-यूनिट (एमयू) लोकोमोटिव के साथ मालगाड़ी का पहला प्रायोगिक परीक्षण किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) कपिंजल किशोर शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मालगाड़ी चलाने से जुड़ा प्रायोगिक परीक्षण मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह परियोजना नगालैंड में रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि मालगाड़ी शाम करीब छह बजे मोलवोम पहुंची। उन्होंने कहा कि 15.419 किमी लंबे इस महत्वपूर्ण रेलवे खंड पर यायातशुरू होने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। इस खंड को अगले कुछ महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

शर्मा ने कहा कि यह रेल खंड मोलवोम क्षेत्र और इसके रेलवे स्टेशन के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। राज्य में दीमापुर और शोकुवी के बाद यह तीसरा प्रमुख रेलवे स्टेशन बनने जा रहा है। सीपीआरओ ने कहा कि नई रेल लाइन यात्रा और माल परिवहन को बेहतर बनाएगी जिससे रसद संबंधी चुनौतियों को दूर किया जा सकेगा और इसके पूरी तरह चालू होने के बाद आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि बेहतर ‘कनेक्टिविटी’ से नए व्यापारिक अवसर बढ़ेंगे, निवेश आकर्षित होगा और नगालैंड के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा। शर्मा ने कहा कि शोकुवी-मोलवोम खंड में मालगाड़ी लोकोमोटिव का सफल परीक्षण एनएफआर के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के प्रयासों का प्रमाण है।

 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 13 February 2025 at 14:49 IST