ये नया भारत है, घुसकर मारने वाला है, PM मोदी के नेतृत्व में देश विकसित बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है- एकनाथ शिंदे
Republic Summit 2026: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रिपब्लिक समिट के मंच से कहा कि 'ये नया भारत है, घुसकर मारने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
- भारत
- 3 min read
Republic Summit 2026: मुंबई में रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के समिट का शानदार आगाज हुआ। इसमें मनोरंजन, व्यापार एवं उद्योग जगत के कई दिग्गजों ने शिरकत की। रिपब्लिक समिट में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी शिरकत की।
समिट के दौरान मंच से संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत का विजन बताया। इस बीच उन्होंने बताया कि आज पीएम के नेतृव में भारत आर्थिक, रक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और विदेश नीति, लगभग हर क्षेत्र में तेजी से आगे बाढ़ रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा 'ये नया भारत है, घुसकर मारने वाला है।'
ये नया भारत है, घुसकर मारने वाला है-एकनाथ शिंदे
रिपब्लिक समिट को संबोधित करते हुए उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत बदल चुका है। यह एक नया भारत है और नया भारत अपने दुश्मन को छोड़ता नहीं है, बल्कि घुसकर मारने वाला है। आगे उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों से PM मोदी के नेतृत्व में देश विकसित बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
असली नेता वह, जो रास्ता बनाता है
भारतीय राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा की सराहना करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा “असली नेता वह नहीं है जो रास्ता खोजता है, बल्कि वह है जो दूसरों के चलने के लिए रास्ता बनाता है।” आज पीएम पूरे देश के लिए रास्ता बना रहे हैं और देश तेजी से आगे बाढ़ रहा है।
रक्षा, आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत तेजी से बाढ़ रहा
एकनाथ शिंदे ने भारतीय रक्षा, आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चर का जिक्र करते हुए कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में देश आह लगभग हर क्षेत्र में आगे बाढ़ रहा है। भारत रक्षा, आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से विकास कर रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा भी कहा कि “अगर भारत को महाशक्ति बनना है, तो महाराष्ट्र और मुंबई को उस बदलाव के सबसे शक्तिशाली इंजन बनना होगा।”
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 29 September 2026 at 17:37 IST