महिला की लाश को किनारे किया, बाल पकड़ कान से खींच लिए सोने के झुमके...नेपाल में आपदा के बीच गहने चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, इंसानियत शर्मसार
जानकारी के मुताबिक भोटेकोशी (रासुवा) नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता था कि दो व्यक्ति एक लंबे बांस/डंडे के सहारे नदी के तेज बहाव में बहकर आए एक महिला के शव को किनारे की तरफ खींचते हैं।
- भारत
- 2 min read
नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बीच इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। आपदा की इस घड़ी में राहत व बचाव कार्य के दौरान बहकर आए एक महिला के शव से आभूषण (जेवर) चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान 25 वर्षीय मदन गुरुंग और 38 वर्षीय उमेश चौधरी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक भोटेकोशी (रासुवा) नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता था कि दो व्यक्ति एक लंबे बांस/डंडे के सहारे नदी के तेज बहाव में बहकर आए एक महिला के शव को किनारे की तरफ खींचते हैं। शुरुआत में लोगों को लगा कि वे शव को बाहर निकाल रहे हैं, लेकिन तभी एक आरोपी ने शव के बाल खींचकर उसके कान से सोने के झुमके (गहने) नोच लिए और जेब में रख लिए। यह वीडियो सामने आते ही पूरे नेपाल और सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और इसे "इंसानियत को शर्मसार करने वाला कृत्य" बताया गया।
नेपाल पुलिस ने पोखरा से किया गिरफ्तार
वीडियो का संज्ञान लेते हुए चितवन के पुलिस अधीक्षक (SP) रामेश्वर पौडेल ने तत्काल विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने तकनीकी जांच और वीडियो फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को भरतपुर के पोखरा बस पार्क के पास से धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
- मदन गुरुंग (25 वर्ष): स्थायी निवासी - विनयी त्रिवेणी गांतपालिका-1, नवलपरासी (हाल निवासी: चितवन)।
- उमेश चौधरी (38 वर्ष): मूल निवासी - चांदबेला नगरपालिका-5, सुनसरी (हाल निवासी: चितवन)।
अबतक 469 लोगों की मौत, 977 अभी भी लापता
नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बुधवार (26 अगस्त) की सुबह ग्लेशियर के टूटने और भूस्खलन के कारण आई भयानक बाढ़ और मलबे के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 हो गई है। करीब 977 लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें करीब 290 भारतीय भी शामिल हैं। नेपाल पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 28 August 2026 at 09:46 IST