अपडेटेड 21 July 2024 at 10:33 IST

NEET UG Result 2024: जिस सेंटर पर पहले थे 6 टॉपर...अब किसी के भी मार्क्स 700 से ज्यादा नहीं...

NEET UG Result 2024: नीट यूजी की परीक्षा में जिस सेंटर से पहले 6 टॉपर निकले थे वहां से सिटी वाइज रिजल्ट में 700 से ज्यादा अंक वाले भी स्टूडेंट नहीं मिले।

Follow :  
×

Share


NEET-UG Results: जिस सेंटर से निकले थे कई टॉपर अब किसी के भी मार्क्स 700 से ज्यादा नहीं आए। | Image: PTI

NTA ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सिटी सेंटर वाइज वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर दिया है। रिजल्ट में जो आंकड़े सामने आए हैं, वो चौंकाने वाले हैं। हरियाणा के जिस सेंटर से पहले 6 टॉपर निकलकर सामने आए थे, वहां री एग्जाम होने के बाद कोई टॉपर नहीं निकला है। बता दें, ये वहीं सेंटर हैं, जहां से 6 टॉपर निकलने के बाद मामला चर्चा में आया था।

नीट यूजी की परीक्षा के रिजल्ट में हरियाणा के जिस सेंटर से धांधली का मुद्दा गरमाया था, उस सेंटर पर फिर से एग्जाम होने के बाद किसी के भी 700 से ज्यादा नंबर नहीं आए हैं। झज्जर के बहादुरगढ़ में हरदयाल स्कूल एग्जाम सेंटर से नीट के 67 में से 6 टॉपर थे। इनके 720 में से 720 मार्क्स आए थे। इसके अलावा ग्रेस मार्क्स मिलने के बाद दो छात्रों के 718 और 719 मार्क्स भी आए थे।

जानकारी के अनुसार इन स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र पर समय बर्बाद होने का हवाला देते हुए 140 मार्क्स दिए गए थे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के  आदेश पर स्टूडेंट्स के ग्रेस मार्क्स रद्द किए गए और री-एग्जाम कराया गया।

केवल दो स्टूडेंट के 650 से ज्यादा अंक आए

वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NTA के सिटी सेंटर वाइज रिजल्ट में इस सेंटर पर किसी भी स्टूडेंट के 700 से ज्यादा मार्क्स नहीं आए हैं। इस सेंटर पर सबसे अधिक स्कोर 682 है। बल्कि 494 कैंडिडेट्स में केवल दो स्टूडेंट के 650 से ज्यादा अंक आए हैं। एक को 677 और दूसरे को 682 मार्क्स मिले।

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 21 July 2024 at 10:33 IST