'खुद NEET-UG पेपर बनाया, कोचिंग में लाखों लेकर बेचा, फिर...' मास्टरमाइंड प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी ने NTA में रहते हुए ऐसे किया था पेपर लीक

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने चौंकाने वाले खुलासे कर दिए हैं। दरअसल, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी NTA का अंदरूनी आदमी था। पेपर सेटर टीम में था, उसने अपने पर्सनल कोचिंग सेंटर में बच्चों को ये पेपर लाखों रुपये में बेचा था। जानें पूरी सच्चाई

Follow :  
×

Share


NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी NTA का अंदरूनी आदमी था। पेपर सेटर टीम में था | Image: X

NEET Paper Leak Mastermind Professor PV Kulkarni: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसी ने इस पूरे रैकेट के कथित 'मास्टरमाइंड' प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी इसलिए बेहद बड़ी है क्योंकि आरोपी सीधे परीक्षा प्रणाली याने के नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अंदर का ही आदमी है, जो पूरे सिस्टम से जुड़ा हुआ था।

NTA की पेपर सेटर टीम का हिस्सा था आरोपी

जांच एजेंसियों ने ये बहुत बड़ी जानकारी उजागर की है, जिसके मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पीवी कुलकर्णी महाराष्ट्र के लातूर में दयानंद मेडिकल कॉलेज में केमिस्ट्री का प्रोफेसर है। चौंकाने वाली बात ये है कि वह इस साल NEET-UG का प्रश्नपत्र तैयार करने वाली NTA की गोपनीय टीम का सदस्य भी था। साल 2024 के नीट विवाद के साथ-साथ इस बार जांच के तार सीधे परीक्षा कराने वाली संस्था के अंदरूनी लोगों (इनसाइडर रोल) से जुड़ते दिख रहे हैं, जिसने NTA की साख पर गंभीर सवाल खड़े करके रख दिए हैं।

आरोपी ने ऐसे किया था पेपर लीक?

CBI की जांच में सामने आया है कि अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते में कुलकर्णी ने अपने आधिकारिक एक्सेस का दुरुपयोग किया। उसने परीक्षा से पहले ही चुनिंदा छात्रों तक सवाल पहुंचा दिए थे। इस साजिश में उसकी सहयोगी मनीषा वाघमारे ने भी मदद की थी, जिसे एजेंसी ने 14 मई को ही हिरासत में ले लिया था।

आरोपी कुलकर्णी ने स्टूडेंट्स तक ऐसे पहुंचाया पेपर   

आरोपी कुलकर्णी पुणे में अपने आवास पर एक 'स्पेशल कोचिंग क्लास' भी चलाता था।

इन स्पेशल क्लासों में शामिल होने के लिए छात्रों से कथित तौर पर लाखों रुपये की वसूली जाती थी।

आरोपी छात्रों को परीक्षा में आने वाले संभावित सवाल, उनके विकल्प और सही जवाब नोट करवाता था।

फॉरेंसिक जांच में छात्रों की जब्त नोटबुक्स के सवाल 3 मई को हुए असली नीट पेपर से पूरी तरह मेल खाए हैं।

पूरे देशभर में हुई छापेमारी, फिर NTA से पूछताछ

इस खुलासे के बाद सीबीआई ने पिछले 24 घंटों में देश के कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस दौरान कई डिजिटल डिवाइस, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। कुलकर्णी को पुणे की अदालत में पेश करने के बाद आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग की शिकायत पर 12 मई को शुरू हुई इस जांच का दायरा अब काफी बढ़ गया है। CBI की एक टीम ने दिल्ली में NTA मुख्यालय का भी रुख किया, ताकि पेपर तैयार होने से लेकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया की कड़ियों को भी जोड़ा जा सके। इस मामले में अब तक जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से टोटल 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर लगाया विंडफॉल टैक्स

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 16 May 2026 at 08:41 IST