NEET 2021 दूसरे चरण की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, यहां से सीधे करें आवेदन
NEET 2021 के दूसरे चरण की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं।
NEET 2021 phase 2 registration: NEET 2021 के दूसरे चरण की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने NEET 2021 दूसरे चरण की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार NEET UG 2021 परीक्षाओं की आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। NEET दूसरे चरण के पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर, 2021 है।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, "इच्छुक उम्मीदवार पहले चरण के फील्ड को एडिट कर सकते हैं। लिंग, राष्ट्रीयता, ई-मेल एड्रेस, श्रेणी, उप-श्रेणी और 11वीं और 12वीं का शैक्षणिक विवरण एडिट कर सकते हैं। उम्मीदवारों को दूसरे सेट को भरने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना है।" उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक सूचना पढ़ सकते हैं और नीचे दिए गए चरणों के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
NEET 2021 दूसरे चरण के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन-
चरण 1: NEET 2021 के दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन के लिए NEET UG 2021 की आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2: अब, होमपेज पर, "Correction Phase-II NEET (UG) 2021" लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: या फिर यहां दिए गए सीधे लिंक का उपयोग करें - NEET Phase 2 registration
चरण 3: नीट 2021 क्रेडेंशियल भरें और "लॉगिन" पर क्लिक करें।
चरण 4: आवश्यक विवरण दर्ज करें और "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
चरण 5: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भविष्य के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
नीट 2021 चरण 1 की परीक्षा 12 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी और इसकी आंसर की जल्द ही जारी हो जाएगा। आवेदन भरते समय, यदि उम्मीदवारों को कोई समस्या आती है, तो वे हेल्पलाइन नंबर-011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या मेल लिखकर neet@nta.ac.in. पर भेज सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
यह भी पढ़ें - IOCL Recruitment 2021: इंडियन ऑयल में नौकरी करने का सुनहरा मौका, अप्रेंटिसशिप के 469 पदों पर निकली वैकेंसी
Published By : Lipi Bhoi
पब्लिश्ड 4 October 2021 at 16:23 IST