अपडेटेड 25 January 2022 at 21:14 IST
परम विशिष्ट सेवा मेडल के साथ पद्मश्री से सम्मानित होंगे नीरज चोपड़ा; गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुई घोषणा
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़ा सम्मान दिया जा रहा है।
गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 384 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इस बार इन पुरस्कारों में 12 शौर्य चक्र, 3 सेना पदक (वीरता), 81 सेना पदक (वीरता) और 2 वायु सेना पदक (वीरता) शामिल है। इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को भी गणतंत्र दिवस के मौके पर बड़ा सम्मान दिया जा रहा है।
नीरज चोपड़ा को इस बार परम विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा जाएगा। बता दें, नीरज चोपड़ा आर्मी में सूबेदार हैं और टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद उन्हें ये सम्मान दिया जा रहा है। इसके अलावा स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को पद्मश्री से भी सम्मानित किया जाएगा। आज यानि मंगलवार को ही नीरज को परम विशिष्ट सेवा मेडल देने की घोषणा हुई है।
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल जीता था। उनका सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 88.07 मीटर है। अब ऐसे में आगामी ओलंपिक से पहले उनकी नजरें 90 मीटर की बाधा पार करने पर लगी है। फिलहाल नीरज चोपड़ा 4 राजपूताना राइफल्स में सूबेदार पद पर भी तैनात हैं। चोपड़ा ने सेना में रहते हुए भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। नीरज को निखारने के लिए राजपूताना राइफल्स का अहम रोल रहा है। साल 2015 में राजपूताना राइफल्स ने चोपड़ा के टैलेंट की पहचान की थी। तब चोपड़ा महज 17 साल के थे। राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट के एथलेटिक्स कोच ने चोपड़ा को तुरंत आर्मी में भर्ती करने की सिफारिश की है। इसके बाद से नीरज की ट्रेनिंग और इलाज का सारा खर्चा सेना ही उठाती है।
Published By : Priya Gandhi
पब्लिश्ड 25 January 2022 at 21:12 IST