अपडेटेड 12 September 2021 at 21:59 IST

मुंबई फिर हुई शर्मसार, उल्हासनगर रेलवे परिसर में नाबालिग से रेप

उल्हासनगर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की सूचना पुलिस को मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Follow :  
×

Share


Shutterstock/Republic | Image: self

मुंबई के साकीनाका इलाके में शुक्रवार को हुए रेप (Mumbai rape case) की वारदात ने पूरे मुंबई शहर को हिला कर रख दिया था। रेप पीड़िता ने 33 घंटों के संघर्ष के बाद शनिवार को दम तोड़ दिया। इस घटना को कुछ दिन भी नहीं बीते थे कि उल्हासनगर(ulhasnagar rape case) में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म(minor rape ) की खबर सामने आई। रविवार को कल्याण रेलवे थाने(Kalyan Railway Station) में नाबालिग के परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 

 रविवार को महाराष्ट्र के उल्हासनगर शहर(Ulhasnagar City) में एक नाबालिग लड़की के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी। कल्याण पुलिस (Kalyan Police) के मुताबिक, ठाणे में रेलवे परिसर में एक शख्स ने 14 साल की नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने घटना शुक्रवार रात की बताई है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें-Mumbai Rape Case: मुंबई में एक और निर्भया! महिला के साथ रेप के बाद बर्बरता, एक आरोपी गिरफ्तार

कल्याण रेलवे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने घटना के जानकारी देते हुए बताया कि शिरडी से घर लौटते समय पीड़िता उल्हासनगर रेलवे स्टेशन पर अपने दोस्तों के साथ स्काईवॉक पर थी। उस वक्त आरोपी उसे रेलवे क्वार्टर के एक सुनसान कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता और उसके रिश्तेदार पहले उल्हासनगर पुलिस स्टेशन गए थे जहां से उन्हें रेलवे पुलिस से संपर्क करने का निर्देश दिया गया। उसके परिवार के सदस्यों ने तब कल्याण रेलवे थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: 16 साल की नाबालिग से कथित गैंगरेप के आरोपी बीजेपी नेता गिरफ्तार, पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता की रद्द

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के सिर पर चोट आई हुई है ऐसी आशंका जताई जा रही है कि विरोध करने के दौरान उसे चोट लगी होगी। फिलहाल पीड़िता का उल्हासनगर के एक अस्पताल में इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें- Mumbai Rape Case: पीड़िता ने अस्पताल में तोड़ा दम, रेप के बाद क्रूरता की सारी हदें की गई थी पार

Published By : Lipi Bhoi

पब्लिश्ड 12 September 2021 at 21:59 IST