VIDEO: NDA की बैठक में CM सुवेंदु ने बनाई झालमुड़ी, PM मोदी समेत NDA नेताओं ने चखा स्वाद, बंगाल चुनाव में 'झालमुड़ी' बनी थी सुर्खियां
बुधवार को भारत मंडपम में एनडीए की बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साथी नेताओं को अपने हाथ से झालमुड़ी देते हुए नजर आए। वहीं, सुवेंदु अधिकारी पीएम मोदी को झालमुड़ी सर्व करते हुए दिखाई दिए।
- भारत
- 2 min read
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के स्थित भारत मंडपम में बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस अहम बैठक में एनडीए के घटक दलों के कई बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी का एक रोचक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा गया कि वह पार्टी नेताओं को झालमुरी खाने के लिए दे रहे हैं। वहीं, वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि पीएम मोदी ने खुद भी झालमुड़ी खाई। पीएम का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान झालमुड़ी सुर्खियों में थी।
PM मोदी ने शेयर किया वीडियो
भारत मंडपम में एनडीए की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साथी नेताओं को अपने हाथ से झालमुड़ी बांटते और साथ में खाते हुए नजर आए। इस दौरान पीएम मोदी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'आज एनडीए की बैठक में एनडीए के अन्य नेताओं के साथ झालमुड़ी खाई।'
CM सुवेंदु ने पीएम मोदी को परोसा झालमुड़ी
झालमुड़ी खाते हुए पीएम मोदी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पहले पीएम को झालमुड़ी परोसते हैं। उसके बाद पीएम अपने हाथों से सभी को झालमुड़ी का प्लेट दे रहे हैं। इस दौरान पीएम को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'ये वाला चाहिए।'
बंगाल चुनाव में 'झालमुड़ी' बनी थी सुर्खियां
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान झालमुड़ी एक बड़ा मुद्द बनकर उभरा था। बंगाल चुनावी रैली के दौरान पिरम मोदी ने झालमुरी खाई थी। इस घटना के बाद झालमुड़ी पूरे देश में ट्रेंड करने लगा। यहां तक कि बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी नेताओं ने झालमुड़ी को लेकर खूब बयानबाजी की थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत भी हासिल हुई थी।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 10 June 2026 at 19:00 IST