अपडेटेड 14 October 2023 at 18:13 IST
चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाने के लिए अब हर साल 23 अगस्त को मनाया जाएगा 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस'; नोटिफिकेशन जारी
भारत सरकार ने 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के रूप में घोषित किया है।
देश अब हर साल 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के रूप में सेलिब्रेट करेगा। इसके लिए भारत सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। सरकार ने 23 अगस्त 2023 को चांद पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग और प्रज्ञान रोवर की तैनाती के साथ मिशन की सफलता को याद करते ये निर्णय लिया है।
स्टोरी में आगे पढ़ें-
- भारत सरकार का बड़ा फैसला
- हर साल 23 अगस्त को मनाया जाएगा 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस'
- 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के लिए नोटिफिकशन जारी
23 अगस्त मतलब 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस'
विक्रम लैंडर की लैंडिंग और चांद की सतह पर प्रज्ञान रोवर की तैनाती के साथ चंद्रयान 3 मिशन की सफलता का जश्न मनाने के भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के रूप में घोषित किया है। चांद की सतह सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही पूरे विश्व ने भारत का लोहा माना है।
पीएम मोदी ने किया था ऐलान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था, '23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को हिंदुस्तान राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस रूप में मनाएगा। यह दिन हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। बता दें चंद्रयान-3 जिस स्थान पर लैंड किया है उस स्थान को 'शिवशक्ति' नाम दिया गया है। पीएम मोदी ने इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि शिव में मानवता के कल्याण का संकल्प समाहित है और शिव से ही हमें उन संकल्पों को पूरा करने का सामार्थ्य प्राप्त होता है।
मिशन चंद्रयान-3 सफल
23 अगस्त को इसरो ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग कराने के बाद दुनिया भर में लोहा मना दिया था। इसके बाद लैंडर और रोवर ने हर रोज नया इतिहास रचा। इसरो का मून मिशन चंद्रयान-3 इस बार पूरी तरह सफल रहा। रोवर और लैंडर के सभी सिस्टम अभी तक सही तरीके से काम कर रहे हैं। रोवर को लेकर इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर अपने दिए हुए टास्क को पूरा कर लिया है। इसके साथ ही अब प्रज्ञान रोवर चैन की गहरी नींद सो गया है।
Published By : Neeraj Agrahari
पब्लिश्ड 14 October 2023 at 18:12 IST
