Nashik Conversion: TCS केस की 'खलनायक' निदा खान की गिरफ्तारी के बाद पहली फोटो आई सामने, पूछताछ में उगलेगी सारे राज?
Nida Khan Arrest Photo: पुलिस ने TCS धर्मांतरण केस की 'लेडी कैप्टन' HR निदा खान को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसकी पहली तस्वीर सामने आई है।
Nashik TCS Conversion Case: नासिक में मल्टीनेशनल कंपनी TCS के धर्मांतरण मामले में फरार चल रही महिला आरोपी निदा खान को पुलिस ने आखिरकार अपनी गिरफ्त में ले लिया है। 'लेडी कैप्टन' पिछले 25 दिनों से फरार चल रही थी। लेकिन पुलिस ने गुरुवार को छत्रपति संभाजी नगर के नारेगांव इलाके से उसे धर दबोचा। अब गिरफ्तारी के बाद उसकी पहली तस्वीर सामने आई है।
आरोपी निदा खान पिछले चार दिनों से नारेगांव के कैसर कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में रह रही थी। चौंकाने वाली बात यह है कि वह यहां अपने माता-पिता, भाई और मौसी के साथ थी। इसी फ्लैट पर पिछले दो दिनों से पुलिस की पैनी नजर थी।
पुलिस ने देर रात किया गिरफ्तार
मालूम हो कि पुलिस को लंबे समय से निदा खान के लोकेशन बदलने की जानकारी मिल रही थी। लेकिन आरोपी हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाती थी। मगर 7 मई को आखिरकार नासिक क्राइम ब्रांच और छत्रपति संभाजी नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे रात करीब साढ़े 11 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
निदा खान की आज कोर्ट में पेशी
गिरफ्तारी के बाद निदा खान का मेडिकल और हेल्थ चेक-अप कराया गया है। इसके बाद उसे ट्रांजिट वारंट की प्रक्रिया के लिए संभाजी नगर कोर्ट में पेश किया गया। अब उसे नासिक ले जाया जाएगा, जहां आज कोर्ट में उसकी पेशी होगी।
निदा खान के दो मोबाइल फोन जब्त
ताजा जानकारी के मुताबिक, नासिक पुलिस ने निदा खान के दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। निदा खान से जब्त किए मोबाइल फोन से केस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।
कौन है निदा खान, क्या है आरोप?
निदा खान टीसीएस की निलंबित कर्मचारी है, जो कि कंपनी की नासिक यूनिट में काम किया करती थी। उस पर महिलाओं पर इस्लामिक रीति-रिवाजों के पालन के लिए दबाव डालने, नमाज पढ़ने, खास तरह के कपड़े पहनने, यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के आरोप लगे हैं। इससे पहले पुलिस उस मामले में 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के मुताबिक, टीसीएस केस में निदा खान एक अहम किरदार बनकर सामने आई। उनका मानना था कि वो इस नेटवर्क की प्रमुख कड़ियों में से एक है। ऐसे में वो मामला सामने आने के बाद से जांच एजेंसियों की रडार पर थी।
इस बात की भनक लगने के बाद निदा खान 25 मार्च के बाद से फरार थी। पुलिस की टीम ने अलग-अलग शहरों में उसकी तलाश की, लेकिन वो करीबी लोगों की मदद से लगातार अपने ठिकाने बदलती रही। इतना ही नहीं, इसी बीच उसने अग्रिम जमानत लेने के भी प्रयास किए। लेकिन अदालत ने निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला निदा खान के ही एक सहकर्मी की शिकायत पर आधारित है। निदा खान पर आरोप है कि उसने अपनी सहकर्मी पर यौन उत्पीड़न और इस्लाम धर्म अपनाने के लिए अनुचित दबाव बनाया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने पीड़ित को डराने-धमकाने और मजबूर करने की कोशिश की ताकि वह धर्म परिवर्तन कर ले। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 8 May 2026 at 09:30 IST