Nashik TCS Case: दुपट्टे से चेहरा और अबाया में ढका शरीर… बार-बार ठिकाना बदल रही थी निदा खान! आखिर ऐसे पुलिस ने दबोचा
Nashik TCS Conversion Case: निदा खान को गिरफ्तार करने के लिए नासिक पुलिस की दो टीमें गई थी। टीम में दो महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थी।
Nashik TCS Conversion Case: नासिक में TCS कांड वाली निदा खान की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने उसे छत्रपित संभाजीनगर में गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया। महिला आरोपी के मोबाइल लोकशन को ट्रेस करते हुए पुलिस उस तक पहुंची।
सामने आई जानकारी के मुताबिक, निदा खान को गिरफ्तार करने के लिए नासिक पुलिस की दो टीमें गई थी। टीम में दो महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थी। निदा खान की गिरफ्तारी के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसका चेहरा ढका हुआ नजर आ रहा है। उसे दबोचने के लिए पहुंची पुलिस सादे कपड़ों में दिखाई दे रही है।
रिश्तेदारों के संपर्क में थी निदा खान
मालूम हो कि पुलिस को लंबे समय से निदा खान के लोकेशन बदलने की जानकारी मिल रही थी। लेकिन आरोपी हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाती थी। बताया जा रहा है कि निदा खान पति के साथ-साथ अपने रिश्तेदारों के संपर्क में थी।
लोकेशन ट्रेस कर महिला आरोपी तक पहुंची पुलिस
SIT जांच टीम ने तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन और इनपुट्स के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद 7 मई को आखिरकार नासिक क्राइम ब्रांच और छत्रपति संभाजी नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे रात करीब साढ़े 11 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसे नासिक ले जाया जाएगा, जहां कोर्ट में उसकी पेशी होनी है।
निदा खान के दो मोबाइल फोन जब्त
ताजा जानकारी के मुताबिक, निदा खान के दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि उसके फोन में केस से जुड़ी अहम जानकारी मिलेगी।
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला निदा खान के ही एक सहकर्मी की शिकायत पर आधारित है। निदा खान पर आरोप है कि उसने अपनी सहकर्मी पर यौन उत्पीड़न और इस्लाम धर्म अपनाने के लिए अनुचित दबाव बनाया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने पीड़ित को डराने-धमकाने और मजबूर करने की कोशिश की ताकि वह धर्म परिवर्तन कर ले। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 8 May 2026 at 10:17 IST