अपडेटेड 24 March 2026 at 13:34 IST

'नरेंद्र मोदी 2026 के अंत तक नहीं रहेंगे प्रधानमंत्री', दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल का दावा, अमित शाह को लेकर कही ये बात

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2026 का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया देकर कहा कि मोदी के साथ-साथ अमित शाह दोनों का शासन इस साल के अंत तक समाप्त हो जाएगा।

Follow :  
×

Share


Arvind Kejriwal | Image: X- @AamAadmiParty

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशना साधा है। इसके साथ उन्होंने दावा किया पीएम मोदी की पॉपुलैरिटी अब पाताल लोक में पहुंच चुकी है और इसी साल उनका साम्राज्य खत्म होने वाला है।

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2026 का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया देकर कहा कि मोदी के साथ-साथ अमित शाह दोनों का शासन इस साल के अंत तक समाप्त हो जाएगा।

पीएम मोदी का साम्राज्य खत्म होने वाला है-केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, 'मेरा दिल और राजनीतिक समझ कहती है कि मोदी जी प्रधानमंत्री के तौर पर 2026 पूरा नहीं करेंगे। मोदी जी और अमित शाह जी अब जाने वाले हैं, उनका साम्राज्य खत्म होने वाला है।' उन्होंने यह भी कहा कि 'मोदी जी की लोकप्रियता आज पाताल लोक पहुंच चुकी है।'

प्रधानमंत्री के मीम का दिया उदाहरण

केजरीवाल ने शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत की किताब ‘अनलाइकली पैराडाइज’ के विमोचन के अवसर पर ये बातें कही।  इस दौरान दिग्विजय सिंह, कपिल सिब्बल और संजय सिंह समेत कई विपक्षी नेता मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि पहले जहां सरकारी तंत्र ऑनलाइन आलोचना को दबा सकता था, वहीं अब प्रधानमंत्री को निशाना बनाने वाली नकारात्मक टिप्पणियां और 'मीम' व्यापक रूप से फैल रही हैं।

केजरीवाल ने बताया कैसे चुनाव जीतते हैं पीएम मोदी

पूर्व सीएम ने आगे कहा, 'एक समय था जब मोदी के खिलाफ मीम बनाने पर भी लोगों को जेल भेज दिया जाता था। आज सोशल मीडिया आलोचनाओं से भरा पड़ा है, जो उनकी लोकप्रियता में गिरावट को दर्शाता है।' उन्होंने यह भी कहा कि मोदी की लोकप्रियता घट रही है, लेकिन फिर भी वह चुनाव जीत रहे हैं। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? निर्वाचन आयोग जिम्मेदार है।’

यह भी पढ़ें: Delhi Budget: सरकारी स्कूल की लड़कियों को फ्री साइकिल, लड़कों को लैपटॉप

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 24 March 2026 at 13:34 IST