समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ी गई थी? क्या है इसकी सच्चाई, पूर्व डीजीपी और BJP सांसद ब्रजलाल ने खुलकर बताई

रिपब्लिक भारत के 'मंथन समिट 2026' में पूर्व डीजीप और BJP सांसद ब्रजलाल ने खुलकर समावादी पार्टी के कार्यकाल में हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ने के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने इसके पीछे की सच्चाई भी बताई।

 
Follow :
हनुमानगढ़ी नमाज विवाद पर पूर्व DGP बृजलाल का बड़ा खुलासा | Image: Republic

रिपब्लिक भारत के मेगा समिट 'मंथन 2026' का शानदार आगाज हुआ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रिपब्लिक के 'Manthan Summit 2026' का आयोजन किया गया है। रिपब्लिक मीडिया के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया।

इस मेगा समिट में उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीप और BJP सांसद ब्रजलाल भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समावादी पार्टी के कार्यकाल में हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ने के पीछे की सच्चाई के बारे में खुलकर बात की। वही, उन्होंने इसके पीछे की पूरी सच्चाई बताई।

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ी गई थी? क्या बोलें ब्रजलाल?

रिपब्लिक भारत के मेगा समिट 'मंथन 2026' में जब पूर्व डीजीप और BJP सांसद ब्रजलाल से पूछा गया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ी गई थी? तो उन्होंने इसके जवाब में कहा ' 29 अगस्त 2023 को मुलायम सिंह उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बने और उसी बीच रमजान का महीना था। अब जानते हैं उस जमाने में यूपी में रोजा और इफ्तार का दौर चलता था। उस समय सरकारी बंगलों पर हिन्दू त्योहार पर कुछ करना अपराध माना जाता था।'

आगे उन्होंने कहा ' मेरे एक सीनियर थे, उन्होंने मेरे से कहा कि हनुमानगढ़ी के सामने भव्य रोजा होगा और नमाज पढ़ा जाएगा। हनुमानगढ़ी के मुख्य महंत ज्ञानदास के घर में तय हुआ कि नमाज पढ़ी जाएगी और इफ्तार होगा। मंदिर के पास सड़क और चटाई बिछाकर नमाज पढ़ने का प्लान था। जब इसके बारे में बात हुई तो मैंने मना कर दिया। जैसे ही सीढ़ियों पर नमाज पढ़ने के लिए चटाई डाला गया, उसे हटा दिया गया।'

July 19, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर क्या बोलें?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी जब पूर्व डीजीप और BJP सांसद ब्रजलाल से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा 'मैं मानता हूं कुछ लोगों ने चोरी किया है, लेकिन याद रखिए एक-एक पैसा वसूल लिया जाएगा और ये चीज नहीं होने दी जाएगी। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार है।

July 19, 2026

ये भी पढ़ें: ENG vs IND: रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, भारतीय क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 19 July 2026 at 16:43 IST