45 लाख की फिरौती के लिए किया 14 साल के अर्थव का अपहरण, चूहे मारने वाली दवा से नहीं हुआ बेहोश, तो कर दी बेहरमी से हत्या

नागपुर में एक 14 साल के मासूम की 45 लाख की फिरौती के लिए बेरहमी से हत्या कर दी गई। अथर्व नानोरे का अपहरण उस समय किया गया, जब वो हनुमान जयंती पर आयोजित शोभा यात्रा में अपने दोस्तों के साथ जा रहा था।

Follow :  
×

Share


45 लाख की फिरौती के लिए 14 साल के अर्थव की हत्या | Image: Republic

महाराष्ट्र के नागपुर में एक 14 साल के मासूम की 45 लाख की फिरौती के लिए बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के 36 घंटे बाद आखिकार पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई और नाबालिग का शव बोरे से बरामद कर लिया। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हुई इस घटना से पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। बच्चे का अपहरण शोभा यात्रा से कर लिया गया था।

अथर्व नानोरे का अपहरण उस समय किया गया, जब वो हनुमान जयंती पर आयोजित शोभा यात्रा में अपने दोस्तों के साथ जा रहा था। अपहरणकर्ताओं ने पहले उसे चूहे मारने की दबा सुंघा कर बेहोश करने की कोशिश की। जब बच्चा बेहोश नहीं हुआ तो उसकी बेहरमी से पिटाई कर दी और बात में गला घोंटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

बोरे में मिला मासूम का शव

अपहरण के कुछ ही घंटों बाद मासूम को मौत की नींद सुला दी। आरोपियों ने बच्चे के शव को बोरे में बांधकर हाथ-पैर बांध दिए थे। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों ने 45 लाख रुपये की फिरौती मांगने के इरादे से इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। दरअसल, ये पूरा मामला नागपुर के गिट्टीखदान थाने का है,जहां 14 वर्ष का अथर्व नानोरे अपने परिवार के साथ रहता था। अथर्व के पिता सब्जी विक्रेता हैं।

पुलिस ने बताया कैसी हुई हत्या

2 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन जब अथर्व  शोभायात्रा देखने पंहुचा ,तो वहां से उसका अपहरण कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जय यादव, कृणाल साहू और आशिष साहू ने पैसों के लालच में अथर्व का अपहरण किया और कुछ ही घंटों के भीतर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10:54 बजे अथर्व को बहाने से अपने साथ ले जाया गया और करीब 11:30 बजे गाड़ी में ही उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया है की तीनों आरोपियों ने अथर्व नानोरे का अपहरण 45 लाख की फिरौती के लिए किया था लेकिन अपहरण के बाद जब अथर्वको बेहोशी के लिए चूहे मारने वाली गोली सुंघाई गयी तब भी अथर्व बेहोश नहीं हुआ ,उसकी आवाज बंद करने के लिए उन्होंने अथर्व को जमकर मारा और बाद में गला घोंटकर हत्या कर दी। पूरे मामले में नागपुर पुलिस CCTV, कॉल डिटेल और मौके पर मौजूद साक्ष्य के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 

यह भी पढ़ें: 'अखिलेश का ल्यारी राज बनाम धुरंधर CM', लखनऊ में शुरू हुआ पोस्टर वॉर

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 7 April 2026 at 11:00 IST