बैंक में फिल्मी स्टाइल में लूट, कर्मचारियों की आंखों में पहले झोंका मिर्च पाउडर फिर 4 लाख लूटकर फरार हुई युवक, 30 मिनट के अंदर पुलिस ने दबोचा, VIDEO
नागपुर में SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल में लूट की घटना सामने आई है, जहां एक चोर ने कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर करीब 4 लाख रुपये उड़ाए ले गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने चोर को आधे घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
- भारत
- 2 min read
Nagpur Bank Robbery: महाराष्ट्र के नागपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। नागपुर के सक्करदरा इलाके में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में एक आरोपी ने बैंक कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर करीब 4 लाख रुपये लूट लिए।
आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने महज आधे घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लूटी गई पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है। वहीं, इस घटना के बैंक में अफरा-तफरी मच गई।
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल में लूट
इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि बैंक में रोज की तरह कामकाज चल रहा था। इसी दौरान आरोपी आम ग्राहक की तरह बैंक के अंदर दाखिल हुआ और कैश काउंटर के पास पहुंच गया। मौका मिलते ही उसने अचानक अपने पास रखा मिर्च पाउडर बैंक कर्मचारियों की आंखों में झोंक दिया।
कर्मचारियों के आंखों में मिर्च पाउडर पड़ते ही बैंक में अफरा-तफरी मच गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने करीब 4 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया और बैंक से बाहर निकलकर फरार हो गया।
पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद
SBI बैंक में हुई यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब 30 मिनट में उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई पूरी रकम बरामद कर ली है।
लूटी गई पूरी रकम बरामद
पुलिस ने अनुसार आरोपी का नाम सूरज भोजराज बोरकर है उसकी उम्र 28 वर्ष है,बीएससी पास है और बेरोजगार है और नागपुर के ग्रामीण इलाके का रहने वाला है और बेरोजगार है। वहीं, पुलिस ने लूटी गई पूरी रकम बरामद कर ली है।
फिलहाल सक्करदरा पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने बैंक लूट की इस वारदात को किस मकसद से अंजाम दिया और क्या इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 11 September 2026 at 21:32 IST