अपडेटेड 1 October 2023 at 21:41 IST
बिहार: लेडी डॉक्टर के साथ अश्लील हरकत कर रहा था नूरुल कमाल, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
पीड़ित महिला डॉक्टर ने मुजफ्फरपुर के नगर थाना में शिकायत पत्र दिया है। पुलिस डॉक्टर से पूछताछ कर रही है।
बिहार में लेडी डॉक्टर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। सदर अस्पताल में कार्यरत एक सीनियर डॉक्टर ने इंटर्नशिप कर रही एक जूनियर महिला डॉक्टर से छेड़खानी की है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
स्टोरी में आगे पढ़ें-
- बिहार के मुजफ्फरपुर में लेडी डॉक्टर से छेड़खानी
- पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराया मामला
- डॉक्टर का नाम मो. नूरुल कमाल
जानिए पूरी वारदात
पीड़ित महिला ट्रेनी डॉक्टर के मुताबिक, बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित सदर अस्पताल के डॉक्टर मो नूरुल कमाल ने इमरजेंसी वार्ड में छेड़खानी की। डॉक्टर नूरुल ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसकी मोबाइल से तस्वीर लेने की कोशिश की। वो बार-बार तस्वीर लेने से मना करती रही। जब नूरुल नहीं माना तो उसने परेशान हो कर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस कार्रवाई में जुटी
पीड़ित डॉक्टर ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए नगर थाना में शिकायत पत्र दिया है। अस्पताल पहुंची पहुंची पुलिस ने डॉक्टर नूरुल को उठा लिया है। पुलिस थाने में पूछताछ कर रही है। मामले में नगर थाना के थानाध्यक्ष ने बताया की छेड़खानी का आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसके बाद पुलिस डॉक्टर को थाने लाकर जांच पड़ताल कर रही है।
राजधानी पटना में महिला को निर्वस्त्र कर पीटने का मामला आया था सामने
इससे पहले बिहार की राजधानी पटना से एक हैवानियत की घटना सामने आई थी। जिसमें महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया था। मामला खुसरूपुर प्रखंड के मोसिमपुर पंचायत का था। मोसिमपुर पंचायत में रात के वक्त दबंगों ने महिला को किसी बहाने से अपने घर से ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की।
महिला ने बताया कि आरोपियों ने पहले उसे खूब पीटा, फिर इससे भी मन नहीं भरा तो उस निर्वस्त्र करके उसके ऊपर लाठी-डंडों की बरसात कर दी। महिला ने आरोपी का नाम प्रमोद सिंह बताया था। वहीं, बिहार में अगर कानून व्यवस्था की बात करें तो अपराधी बेखौफ हैं। बीते दिनों सिवान जिले में दो बाइक सवार अपराधियों ने एक पशु तस्कर को गोली मार दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी दोनों हाथों में पिस्टल लहराते हुए आसानी से मौके पर से फरार हो गए थे।
Published By : Neeraj Agrahari
पब्लिश्ड 1 October 2023 at 21:41 IST