अपडेटेड 26 November 2021 at 10:35 IST

26/11 Mumbai Attack: आतंकी हमले से आज ही के दिन दहल उठा था पूरा मुंबई, इन तस्वीरों में जाने पूरी कहानी

26/11 Mumbai Attack :  साल 2008 एक ऐसा साल था, जब पूरा देश पाक कि नापाक हरकतो से शतिग्रसत हो उड़ा था।

Follow :  
×

Share


pc : pti | Image: self

26/11 Mumbai Attack: साल 2008 एक ऐसा साल था, जब पूरा देश पाक की नापाक हरकतों से दहल गया था। बता दें कि आज के दिन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर एक आतंकवादी हमला हुआ था, जिसने भारत समेत पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। 26 नवंबर 2008 के दिन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के 10 आतंकियों ने मुंबई को बम धमाकों और गोलीबारी से दहला दिया था और करीब साठ घंटे तक मुंबई आतंकियो की बंधक बन चुकी थी। 

इस आतंकी हमले को आज 13 साल हो गए हैं मगर यह भारत के इतिहास का वो काला दिन है जिसे आज तक कोई भूल नहीं सकता। जानकारी के अनुसार, इस हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मुंबई के इस दर्दनाक हादसे की वजह से आज भी लोगों का दिल दहल उठता है। जानिए क्या हुआ था 26/11 के दिन..

- बताया जाता है कि हमलावर कराची से नाव के जरिए मुंबई में घुसे थे। इस नाव पर चार भारतीय भी सवार थे, जिन्हें किनारे तक पहुंचते ही खत्म कर दिया गया था। 

- लोकल मराठी बोलने वाले मछुआरों को इन लोगों की आपाधापी को देखकर शक भी हुआ और उन्होंने पुलिस को जानकारी भी दी, लेकिन इलाके की पुलिस ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

- फिर सभी आतंकवादी दो-दो के ग्रुप में बंट गए। इनमें से दो आतंकियों ने दक्षिणी मुंबई के कोलाबा में स्थित लियोपोल्ड कैफे को निशाना बनाया, वही दो आतंकियों ने नरीमन हाउस, तो वहीं बाकी दो आतंकी छत्रपति शिवाजी टरमिनस, होटल ट्राइडेंट ओबरॉय और ताज होटल की तरफ बढ़ गए।

- इसके बाद रात के तकरीबन साढ़े 9 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर गोलीबारी की खबर मिली। मुंबई के इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन के मेन हॉल में दो हमलावर घुसे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इनमें एक को फांसी दी जा चुकी है। 

- होटल ओबरॉय के ऑपरेशन को ही खत्म करने में तीन दिन लग गए। यह 28 नवंबर की दोपहर को समाप्त हुआ और उसी दिन शाम तक नरीमन हाउस को भी खाली करा दिया गया, लेकिन ताज होटल में चली मुठभेड़ 29 नवंबर की सुबह समाप्त हुई। इसमें 9 आतंकवादियों को मार गिराया गया जबकि एक आतंकी को जिंदा पकड़ लिया गया था।

इसे भी पढ़ें : मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के हुए 13 साल, नितिन गडकरी ने शहीदों को किया नमन

(फोटो : gettyimage)

Published By : Priya Gandhi

पब्लिश्ड 26 November 2021 at 10:35 IST