अपडेटेड 13 July 2021 at 10:09 IST
मुंबईः गेटवे ऑफ इंडिया पर समुद्र में गिरी महिला, फोटोग्राफर ने बचाई जान; देखें VIDEO
मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया जब एक फोटोग्राफर ने समुद्र में गिर गई महिला की जान बचा ली।
मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India) पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया जब एक फोटोग्राफर ने समुद्र में गिर गई महिला की जान बचा ली। दरअसल, गेटवे ऑफ इंडिया पर 30 वर्षीय महिला सोमवार सुबह सैर के किनारे दीवार पर बैठी थी और चक्कर आने पर समुद्र में गिर गई थी। हालांकि, मौके पर मौजूद एक सतर्क फोटोग्राफर ने उसे देखा और तुरंत समुद्र में छलांग लगाकर उसकी जान बचा ली।
गेटवे ऑफ इंडिया पर समुद्र में गिरी महिला, फोटोग्राफर ने बचाई जान
न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार, कोलाबा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पल्लवी मुंडे (Pallavi Munde) होटल ताज महल पैलेस एंड टावर्स होटल के सामने समुद्र की दीवार पर बैठी थीं, तभी उसे चक्कर आ गया। कोलाबा के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मुंडे को चक्कर आ रहा था क्योंकि वह ब्लड प्रेशर की मरीज हैं।
उसी दौरान, गुलाबचंद गोंड (Gulabchand Gond) के रूप में पहचाने जाने वाले एक टूरिस्ट फोटोग्राफर ने उसे गिरते हुए देखा और उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ा। कोलाबा पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वह तुरंत समुद्र में कूद गया और महिला को डूबने से बचा लिया। बाद में स्थानीय पुलिस के साथ दर्शकों ने उसकी ओर एक लाइफबॉय फेंका और उसे सुरक्षित बचा लिया गया। कोलाबा पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उसे मेडिकल जांच के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस महिला का संतुलन बिगड़ गया था और वो लगभग 20 फुट नीचे पानी में गिर गई थी। हालांकि, फोटोग्राफर के कूदने के बाद लोगों ने उनकी तरफ पानी में रस्सी और ट्यूब फेका जिसके बाद जान बचाने वाले शख्स ने महिला को ट्यूब पहनाया और रस्सी के सहारे उसे सीढ़ियों तक पहुंचा दिया था।
कोलाबा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खार निवासी महिला ससून गोदी में मछली खरीदने आई थी जब ये घटना हुई।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 13 July 2021 at 10:04 IST