अपडेटेड 9 July 2024 at 09:04 IST
Mumbai Rains: उड़ानें रद्द,रेल सेवा ठप्प,स्कूल-कॉलेज भी बंद...बारिश ने लगाई मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक
बारिश ने मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए आज स्कूल-कॉलेद बंद कर दिए गए हैं।
Mumbai Rain Update: जुलाई की शुरुआत के साथ ही मुंबई में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया। लगातार हो रही बारिश की वजह जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया। सड़कों पर जमकर जलभराव हो गया है। जिसक चलते यातायात प्रभावित हो गया। वहीं, शहर की लाइफ-लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा भी बारिश के बाद प्रभावित हो गई है तो 50 से अधिक उड़ाने रद्द कर दी गई। स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश अब मुसीबत बन गई है। बारिश ने मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी लोगों के लिए समस्या और बढ़ानी वाली है। IMD ने 9 जुलाई के लिए मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए मंगलवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने छात्रों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए शहर के सभी स्कूलों, सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ जूनियर और सीनियर कॉलेजों को भी बंद रखने की घोषणा की है।
लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित
सोमवार को भी मुंबई में मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी। रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के करीब 300 मिमी बारिश हुई। शहर की लाइफ-लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा भी बारिश के बाद प्रभावित हो गई है। रेलवे ट्रेक पानी में डूब गया। महाराष्ट्र में कल्याण और कसारा स्टेशन के मध्य भारी बारिश के चलते जलभराव के कारण लंबी दूरी की कई ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किए गए।
कई उड़ाने रद्द,रूट डायवर्ट
बारिश ने सड़क ही नहीं हवाई मार्ग पर भी ब्रेक लगा दिया है। मुंबई हवाई अड्डे पर सोमवार को विमान सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुईं। शहर में भारी बारिश के बाद कम दृश्यता के की वजह से रनवे पर परिचालन एक घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। वहीं, चार दर्जन से अधिक उड़ाने रद्द कर दी गई। मंगलवार को भी कई उड़ानों को रद्द दिया गया है तो कई के रूट डायवर्ट किए गए हैं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 9 July 2024 at 08:01 IST