अपडेटेड 1 August 2021 at 13:36 IST
ऋतिक रोशन के 'ZNMD' डायलॉग के साथ मुंबई पुलिस ने कोविड पर फैलाई जागरूकता; पोस्ट हुआ VIRAL
मुंबई पुलिस ने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' (Zindagi Na Milegi Dubara) के डॉयलोग के साथ जागरूकता फैलाने का पोस्ट शेयर किया है।
मुंबई पुलिस (Mumbai Police) सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अंदाज में जागरूकता फैलाने के लिए जानी जाती है। एक बार फिर पुलिस ने इंटरनेट पर बॉलीवुड की फेमस फिल्म का पोस्टर साझा किया। शुक्रवार को, मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ऋतिक रोशन की फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' (Zindagi Na Milegi Dubara) का पोस्टर शेयर किया जिसपर मीम लिखा था- "समझी ना सेनोरिटा।"
पोस्ट में, मुंबई पुलिस ने फिल्म में अर्जुन सलूजा की भूमिका निभाने वाले ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के डॉयलोग को थोड़ा बदल दिया है। पोस्टर के ऊपर लिखा है-" वैक्सीन न लगवाना फनी नहीं है। वैक्सीन लगवाकर मास्क न पहनना फनी नहीं है। पोस्ट को और आकर्षक बनाने के लिए पुलिस ने फिल्म के लोकप्रिय गाने का भी इस्तेमाल किया है। पोस्ट के कैप्शन में मुंबई पुलिस ने लिखा- 'समझी ना, सेनोरिटा? (Bwoyys भी)"। वायरल (Viral) हो रहे इस पोस्ट को चौदह हजार से ज्यादा लाइक्स और सैकड़ों मजाकिया कमेंट्स मिल चुके हैं।
एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया ""वैक्सीन ना मिलना भी फनी नहीं है। पूरा दिन स्लॉट के लिए वेबसाइट चेक करो और फिर भी नो स्लॉट भी नॉट फनी नहीं है।" वहीं दूसरे ने कहा- ""780 रुपए की वैक्सीन मिलना फनी नहीं है, मुफ्त टीकाकरण का स्लॉट नहीं मिलना भी फनी नहीं है।"
Published By : Yashika Anand
पब्लिश्ड 1 August 2021 at 13:35 IST