Mumbai: फर्नीचर बाजार में लगी आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई के गोरेगांव इलाके में शनिवार सुबह एक फर्नीचर मार्केट में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
- भारत
- 1 min read
Mumbai: फर्नीचर बाजार में लगी आग, कोई हताहत नहीं | Image:
Representative image
मुंबई के गोरेगांव इलाके में शनिवार सुबह एक फर्नीचर मार्केट में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारी ने बताया कि आग पूर्वाह्न करीब 11.20 बजे लगी और खड़कपाड़ा बाजार में फर्नीचर की पांच दुकानों तक फैल गई।
उन्होंने कहा कि…
उन्होंने कहा कि आग को तीसरे स्तर यानी बड़ी आग की श्रेणी में रखा गया है। अधिकारी ने आगे बताया कि घटनास्थल पर 10 पानी के टैंकर, जंबो टैंकर और अन्य उपकरण मौजूद हैं तथा आग बुझाने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 25 January 2025 at 13:40 IST