एक आलू पराठा 1100 रुपए का, उबला अंडा 170 रुपए का...मुंबई के इस होटल का बिल देख चकरा जाएगा माथा; दही की कीमत जान उड़ जाएंगे होश
5 Star Hotel Food Price: मुंबई के इस होटल में एक आलू का पराठा 1100 रुपए का है और उबला हुआ अंडा 170 रुपए का। बिल को देखकर आपका दिमाक चकरा जाएगा। इसके साथ ही दही की कीमत को पता करके आपके होश उड़ जाएंगे।
- भारत
- 3 min read
5 Star Hotel Food Price: मुंबई के एक 5-star होटल में ठहरने वाले शख्स को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसने अपने सुबह के नाश्ते का बिल देखा। इस शख्स ने महज 3 उबले अंडे, 1 आलू का पराठा, दही और 1 वनीला मिल्कशेक ऑर्डर किया था। सामान्य से दिखने वाले इस नाश्ते के लिए उसे करीब 2300 रुपये का भुगतान करना पड़ा। इस पूरे वाकये का वीडियो बनाकर कंटेंट क्रिएटर अभिन्नव सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है, जिसके बाद से ही इंटरनेट पर होटल की कीमतों को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है।
3 अंडों के लिए वसूले 500 रुपये
वायरल हो रहे वीडियो में अभिन्नव सिंह होटल के बिल की कॉपी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका दावा है कि होटल ने सिर्फ 3 उबले अंडों के लिए 499 रुपये और उस पर अतिरिक्त टैक्स वसूल किया है। इस हिसाब से देखा जाए तो 1 उबले अंडे की कीमत लगभग 160 से 170 रुपये के बीच बैठती है। अभिन्नव का कहना है कि 5-star होटल में प्रीमियम चार्ज होना वो समझते हैं, लेकिन बेहद सामान्य और बेसिक खाने की चीजों पर इतनी ज्यादा कीमत वसूलना उनकी समझ से परे है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि आम बाजार में 1 अंडा बहुत आसानी से 10 से 12 रुपये में मिल जाता है।
1100 रुपये का 1 आलू पराठा
सोशल मीडिया पर अंडे की कीमत से ज्यादा चर्चा आलू पराठे की कीमत को लेकर हो रही है। बिल के मुताबिक होटल में 1 आलू पराठे की कीमत 1100 रुपये लगाई गई है। इस पर कमेंट करते हुए तमाम यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ यूजर्स ने इसे हद से ज्यादा महंगी लूट बताया है, तो कुछ लोग होटल के समर्थन में भी उतर आए हैं। समर्थन करने वाले लोगों का कहना है कि 5-star होटल सिर्फ खाने की कीमत नहीं लेते, बल्कि वे वहां की बेहतरीन लोकेशन, सर्विस, आलीशान इन्फ्रास्ट्रक्चर और इन-रूम डाइनिंग जैसी लग्जरी सुविधाओं का पैसा भी बिल में जोड़ते हैं। एक यूजर ने लिखा कि अंडे तो 50 रुपये के ही होंगे, बाकी के 450 रुपये उसे कमरे तक पहुंचाकर परोसने की सर्विस के लिए गए हैं।
राहुल बोस वाले वाकये की आई याद
इस ताजा मामले ने सोशल मीडिया यूजर्स को साल 2019 की एक पुरानी घटना की याद दिला दी है। उस समय मशहूर अभिनेता राहुल बोस चंडीगढ़ के एक नामी होटल में रुके थे। उन्होंने वहां केवल 2 केले मंगाए थे, जिसके बदले उन्हें 442.50 रुपये का बिल थमा दिया गया था। राहुल बोस ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया था कि संबंधित विभाग की तरफ से होटल पर जुर्माना और सख्त एक्शन भी लिया गया था। अब मुंबई का यह नया वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर लगातार अपनी राय दे रहे हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 7 June 2026 at 12:35 IST