अपडेटेड 9 June 2023 at 16:43 IST

मुख्तार के गुर्गे Sanjeev jeeva की हत्या के बाद पीड़ित आया सामने, कहा- 25 लाख की मांगी थी रंगदारी

Gangster Sanjeev Jeeva: कारोबारी मनीष गुप्ता ने दावा किया है कि मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा ने 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी।

Follow :  
×

Share


Sanjeev jeeva murder case | Image: self

Sanjeev jeeva murder case: लखनऊ सिविल कोर्ट में बुधवार को गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। जीवा की हत्या के बाद के एक के बाद एक कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। कारोबारी मनीष गुप्ता नाम के एक शख्स ने दावा किया है कि मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा ने 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी।

पश्चिमी यूपी में जरायम की दुनिया में संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा का कद अतीक अहमद सरीखा था। जीवा के खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती, अपहरण और गैंगस्टर समेत 22 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। मुजफ्फरनगर के कुख्यात बदमाश जीवा ने जरायम की दुनिया में पहली बार 90 के दशक में कदम रखा था। पीड़ित मनीष गुप्ता ने दावा किया है कि संजीव जीवा ने वीडियो कॉल के माध्यम से रंगदारी मांगी थी। जीवा ने 7 दिन में 25 लाख रुपये देने को कहा था। 

'करोड़ों रुपए की संपत्ति पर कब्जा'

पीड़ित कारोबारी मनीष गुप्ता ने आरोप लगाया कि 'जीवा ने ये रंगदारी दूध के प्लांट को बिना किसी रुकावट चलने के एवज में मांगी गई थी। जीवा के डर से मैं कई महीने तक शहर के बाहर रहे थे।' मनीष गुप्ता ने कहा कि संजीव जीवा के गैंग ने लोगों की करोड़ों रुपए की संपत्ति पर कब्जा कर रखा है। हमें संजीव जीवा की हत्या के बाद भी जान का खतरा सता रहा है।

नेपाल में हत्या की साजिश

संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा हत्याकांड में अब नेपाल कनेक्शन सामने आया है। सूत्रों ने अनुसार जीवा की हत्या की साजिश नेपाल में रची गई थी। सूत्रों ने बताया कि नेपाल के माफिया का जीवा हत्याकांड के साथ कनेक्शन है। हमलावर ने जीवा की हत्या करने से पहले उससे मुलाकात की थी। हमलावर को जीवा को मारने के लिए सुपारी के रूप में बड़ी रकम दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में शूटर विजय यादव ने खुलासा किया है कि उसे अशरफ नाम के शख्स ने जीवा की हत्या के लिए 20 लाख की सुपारी दी। शूटर विजय यादव ने ये भी बताया है कि संजीव जीवा ने अशरफ के भाई की लखनऊ जेल में बेइज्जती की थी। इस अपमान का बदला लेने के लिए अशरफ ने संजीव जीवा की हत्या करवाई है।

ये भी पढे़ं: Gangster Jeeva के हत्यारे विजय के घर पसरा सन्नाटा, अपहरण और पॉक्सो एक्ट सहित कई मामलों में वांछित

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 9 June 2023 at 16:43 IST