5 पसलियां और गर्दन की टूटी हड्डी, हार्ट के चिथेड़े...पत्रकार मुकेश को तड़पा-तड़पाकर मारा; डॉक्टर भी रह गए सन्न
मुकेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है और इसमें जो लिखा गया है उसे जानकर कोई भी कांप जाए।
- भारत
- 2 min read
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर (Mukesh Chandrakar) की हत्या में क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं। मुकेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है और इसमें जो लिखा गया है उसे जानकर कोई भी कांप जाए। यहां तक कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने भी कहा कि उसने अपने 12 साल के करियर में ऐसी विभत्स हत्या नहीं देखी।
पत्रकार मुकेश चंद्राकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उसे बेरहमी से मारा गया था। दम निकलने से पहले उसे यातनाएं दी गईं। मुकेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लीवर चार टुकड़ों में बंटा मिला था, उसकी पांच पसलियां और गर्दन की हड्डी टूटी मिली है। इसके अलावा हाथ की हड्डी दो टुकड़ों में टूटी थी। इसके अलावा हार्ट पूरी तरह से फट मिला है। सिर पर भी चोट के 15 गंभीर निशान पाए गए हैं।
डॉक्टर भी रह गया सन्न
जिस डॉक्टर ने मुकेश चंद्राकर के शव का पोस्टमार्टम किया है, उनका कहना है कि मैंने अपने 12 साल के करियर में ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा। मुकेश की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है। शरीर की हालत देखकर लग रहा है कि पत्रकार को कितना तड़पाया गया होगा।
सेप्टिक टैंक से मिली थी मुकेश की लाश
पुलिस ने कंस्ट्रक्शन साइट पर बने बैडमिंटन कोर्ट के आसपास सर्चिंग की। इस दौरान यहां बने जीर्ण शीर्ण सैप्टिक टैंक को फिर बनाए जाने का शक गहराया। पुलिस टीम के साथ मौजूद पत्रकारों ने नए सैप्टिक टैंक को खोलने कहा। पुलिस टीम ने जेसीबी की सहायता से सैप्टिक टैंक को खोला, जिसके बाद 3 जनवरी 2025 की शाम को मृतक मुकेश चंद्राकर का शव सैप्टिक टैंक से बरामद किया गया।
इस हत्याकांड ने पूरे देश और प्रदेश को हिला कर रख दिया है। उधर, मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को बीती रात एसआईटी की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। जिसे अपने साथ बीजापुर लाया जा रहा है। जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सुरेश की पत्नी को कांकेर जिले से गिफ्तार किया गया है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 7 January 2025 at 18:26 IST