MP में गाजे-बाजे के साथ दुल्हन को लेने जा रही बारात को ट्रक ने रौंदा, 6 की मौत; 10 घायल

Accident: मध्य प्रदेश के रायसेन में शादी वाले घर में 6 लोगों की मौत से मातम पसर गया। ट्रक ने बारातियों को रौंद दिया, जिसमें 6 लोगों की मौत और 10 घायल हो गए।

 
Follow :
मध्य प्रदेश के रायसेन में एक्सीडेंट | Image: ANI

MP Wedding Accident: मध्य प्रदेश में एक शादी वाले घर में मातम पसर गया। दरअसल, एमपी के रायसेन जिले में झूमते गाते हुए बाराती दूल्हे राजा को लेकर उसकी दुल्हनियां को लेने जा रहे थे। बारात घर तक पहुंची भी नहीं थी कि रास्ते में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने 6 लोगों की जान ले ली। दरअसल, एक तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों को रौंद दिया। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।

12 मार्च, मंगलवार को ये घटना घटी, जिसमें 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। आनन-फानन में लोगों ने सभी पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं ट्रक का ड्राइवर घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा।

AIIMS भोपाल में चल रहा घायलों का इलाज

जिला कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि घायलों को इलाज के लिए भोपाल के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया, कलेक्टर ने कहा, "कुल 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार है। तलाश जारी है। ट्रक राजस्थान में पंजीकृत है। यह भोपाल से आ रहा था।"

पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। ट्रक के ड्राइवर को खोजने की पूरी कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: CAA के लिए जल्द चालू होगा पोर्टल, जानें कैसे करें अप्लाई और किन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 12 March 2024 at 08:16 IST