'आपकी 10 पीढ़ी अगर जन्म ले लेगी तो भी बाबरी मस्जिद नहीं बनवा सकती', मौलाना रशीदी ने ओवैसी को दिया चैलेंज, कहा- मुसलमानों के जज्बात से खेलकर...

AIMIM प्रमुख पर भड़कते हुए मौलाना रशीदी ने कहा. 'भाजपा की तरह मुसलमानों के जज्बात से खेलकर वोट लेने की कोशिश मत करो। आप मुस्लमानों के सबसे बड़े दुश्मन हो'।

 
Follow :

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें मुसलमानों का 'सबसे बड़ा दुश्मन' बताया है। मौलाना रशीदी ने कहा कि ओवैसी साहब कह रहे हैं कि जो मस्जिद गिराई गई है, मैं उसे बसाऊंगा। यह कह कर वो बस अपनी राजनीति कर रहे हैं। मैं उनको चैलेंज देता हूं कि वो सबसे पहले बाबरी मस्जिद बनवाकर दिखाएं।

AIMIM प्रमुख पर भड़कते हुए मौलाना ने कहा कि भाजपा की तरह मुसलमानों के जज्बात से खेलकर वोट लेने की कोशिश मत करो। मौलाना रशीदी ने ओवैसी  को चैलेंज देते हुए कहा,  अयोध्या स्थित बाबरी मस्जिद को 1992 में नाजायज तरीके से गिराया गया था। यह कोर्ट ने भी माना है और ओवैसी भी बार-बार अपनी स्पीच में यह कह चुकें हैं कि मंदिर तोड़कर मस्जिद नहीं बनाई गई थी। गैर कानूनी तरीके से मस्जिद को तोड़ा गया।  

ओवैसी साहब बाबरी और सहारनपुर मस्जिद को बनवाएं-मौलाना रशीदी

वहीं, यूपी के सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद गिराए जाने की घटना की निंदा करते हुए मौलाना रशीदी ने कहा. यहां भी मस्जिद को गलत तरीके से तोड़ा गया। बिना कोर्ट के ऑर्डर के ही मस्जिद गिरा दी गई। मजिस्ट्रेट कोर्ट या जिला कोर्ट का ऐसा क्यों आदेश नहीं आया था। कोर्ट ने कब्जा खाली करने को कहा था। अब मैं ओवैसी साहब से कहता हूं कि बाबरी और सहारनपुर मस्जिद को बनवाएं।

मुसलमानों को बेवकूफ बनाने का काम बंद करो-ओवैसी

मौलाना रशीदी ने ओवैसी को चुनौती देते हुए कहा, आपकी 10 पीढ़ी भी जन्म ले लेगी तब भी बाबरी मस्जिद नहीं बनवा पाएगी। क्यों मुसलमानों को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हो? क्यों मुसलमानों के जज्बात को उभार कर उनसे वोट हासिल करना चाह रहे हो?  ये मुसलमानों के हितेशी नहीं, सबसे बड़े दुश्मन हैं। जैसे भारतीय जनता पार्टी हिंदुओं के जज्बात से खेलकर हिंदुओं का वोट ले रही है। वैसी ही ओवैसी मुसलमानों का वोट लेना चाहते हैं। मुसलमानों होशयार हो जाओ और समझो कौन तुम्हारा दुश्मन है और कौन दोस्त।

ओवैसी ने सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद गिराए जाने पर क्या कहा?

बता दें कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीते दिनों उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद गिराए जाने की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि 1911 के ऐतिहासिक रिकॉर्ड इस पूजा स्थल के अस्तित्व को साबित करते हैं। ओवैसी ने कहा, “सिर्फ इसलिए कि आपका मन किया, आप हमारी मस्जिद पर बुलडोजर नहीं चला सकते।” ओवैसी का दावा था कि मस्जिद कमेटी ने मस्जिद के अस्तित्व को साबित करने के लिए 1911 के रिकॉर्ड पेश किए थे और वहां एक सदी से भी ज्यादा समय से लगातार नमाज पढ़ी जा रही थी।

यह भी पढ़ें: नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा खेला, कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 18 September 2026 at 21:12 IST