अपडेटेड 28 May 2025 at 16:24 IST

Monsoon Update: देश के किन राज्यों में इंद्र देवता होंगे मेहरबान, कहां-कहां होगी सामान्य से ज्यादा बारिश?

India monsoon update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस साल के मॉनसून को लेकर राहतभरी खबर दी है। मंगलवार को जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, 2025 में देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

Follow :  
×

Share


किन राज्यों में होगी ज्यादा बारिश | Image: AI

India monsoon update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस साल के मॉनसून को लेकर राहतभरी खबर दी है। मंगलवार को जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक, 2025 में देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। खास बात यह है कि इस बार जून महीने में भी अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है।

IMD ने बताया है कि इस साल मॉनसून में बारिश लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) का 106% हो सकती है। इससे पहले अप्रैल में यह अनुमान 105% था। LPA वह औसत है जो 1971 से 2020 के बीच की बारिश के आंकड़ों के आधार पर तय किया गया है, जिसमें औसतन 87 सेंटीमीटर बारिश होती है। इस बार पहली बार IMD ने देश के सभी 36 मौसम क्षेत्रों के लिए अलग-अलग पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 36 में से 31 क्षेत्रों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। इसमें दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान जैसे राज्य शामिल हैं।

राज्यों के हिसाब से कितनी ज्यागा होगी बारिश

  • पंजाब: 15% ज्यादा
  • दिल्ली-हरियाणा-चंडीगढ़: 14% ज्यादा
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश: 12% ज्यादा
  • पूर्वी राजस्थान: 10% ज्यादा
  • हिमाचल प्रदेश: 9% ज्यादा
  • उत्तराखंड: 8% ज्यादा

किसानों और आम लोगों को होगा फायदा

मौसम विभाग का कहना है कि जून में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की वजह से गर्मी का असर कम रहेगा और हीट वेव के दिन घटेंगे। यह बारिश किसानों के लिए भी राहत लेकर आएगी, क्योंकि समय पर और पर्याप्त बारिश से फसलों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही जल संकट वाले क्षेत्रों में भी स्थिति सुधरने की उम्मीद है। इस बार का मॉनसून न सिर्फ गर्मी से राहत देगा बल्कि कृषि और जल संरक्षण के मामले में भी देश को फायदा देगा।

कुछ हिस्सों में कम हो सकती है बारिश 

इस बार देश के कुछ हिस्सों में बारिश कम हो सकती है। खासकर उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश कम होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पहाड़ों में लद्दाख, हिमाचल के सीमावर्ती इलाके बिहार, झारखंड, बंगाल, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। 

जून में सामान्य से 6 प्रतिशत ज्यादा होगी बारिश- IMD

मौसम विभाग (IMD) के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि जून से सितंबर तक देश में सामान्य से 6% ज्यादा बारिश होने की संभावना है। साथ ही यह भी बताया कि मानसून का जो मुख्य इलाका है, वहां अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। इस कोर जोन में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और इनके आसपास के इलाके आते हैं, जहां खेती पूरी तरह मानसून पर निर्भर होती है।

यह भी पढ़ें : वीर सावरकर जयंती पर PM मोदी ने उन्हें बताया 'सच्चा सपूत'

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 28 May 2025 at 16:24 IST