रात को निकलूंगी, करो कितने जुल्म करोगे... हसीन जहां ने कोलकाता रेपकांड पर ये क्या कह दिया?
Kolkata Doctor Case: हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट कर बलात्कारियों को खुली चुनौती दी है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- भारत
- 3 min read
Haseen Jahan on Kolkata Rape Case: कोलकाता में मेडिकल छात्रा के साथ हुई दरिंदगी से देशभर में आक्रोश है। भारतीय स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी ने भी रेपकांड पर गुस्सा जाहिर करते हुए अभया को इंसाफ देने की गुहार लगाई है। हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट कर बलात्कारियों को खुली चुनौती दी है। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर ढेर सारा प्यार लूटा रहे हैं।
हसीन जहां ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए जिस गाने का बोल पोस्ट किया है वो भी लोगों को पसंद आ रहा है। इसमें कहा है- ''तुम साथ ना दो मेरा, चलना मुझे आता है। हर आग से वाकिफ हूं, जलना मुझे आता है।'' हसीन जहां ने इसके साथ ही एक कविता के जरिए इंसान के भेष में जानवर बनकर घूम रहे दरिंदों को खुली चुनौती दी है।
हसीन जहां का ये पोस्ट दिल छू लेगा
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ''घर से निकलूंगी,पढ़ूंगी शिक्षित बनूंगी। अपने मन मर्जी के कपरे पहनूंगी, रात को भी निकलूंगी। अपनी मर्जी से जिउंगी, करो कितने जुल्म करोगे। तब भी खुद का रास्ता खुद ही चुनूंगी,कदम पीछे नहींआगे ही बढ़ाऊंगी। हारोगे तुम ही एक दिन में जीत कर दिखाउंगी। हम आर.जी.के.ए.आर. डॉक्टर के लिए न्याय चाहते हैं।''

CBI की रेड में क्या-क्या मिला?
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के बाद सीबीआई की रेड के दौरान सबूतों के बारे में पूछे जाने पर सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'बहुत कुछ मिला है।' सीबीआई सूत्रों से पता चला की इस रेड के दौरान पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर से कई अहम दस्तावेज मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है। सूत्रों ने ये भी बताया कि कि इन दस्तावेजों से ही पूरे खेल का पता चल पाएगा। जांच एजेंसी ने संदीप घोष और निजी इकाइयों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 120 बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई के कम से कम सात अधिकारियों ने सुबह आठ बजे घोष से बेलियाघाटा स्थित उनके आवास पर पूछताछ की। कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से आरजी कर अस्पताल में जांच हो रही है।
कोलकाता डॉक्टर रेपकांड
कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को चिकित्सक का शव मिला था, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। इस घटना के संबंध में कोलकाता पुलिस ने रॉय को अगले दिन गिरफ्तार किया था। इस घटना के खिलाफ देश भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 26 August 2024 at 13:02 IST