खंभे, दरवाजे, सीढ़ियां और रामलला का सिंघासन...मोहम्‍मद रमजान ने बनाई Ram Mandir की ये खास चीजें

राम मंदिर अयोध्या: क्या आपको पता है कि अयोध्या में भगवान राम जिस सिंघासन पर विराजमान होने वाले हैं उसे किसने बनाया है?

 
Follow :
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा | Image: X/ShriRamTeerth

Ayodhya Ram Mandir: इंतजार की घड़ी समाप्त होने वाली है। तीन दिन बाद यानि 22 जनवरी को  भगवान राम अयोध्या में विराजमान होने वाले हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले लोग राम मंदिर से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेकरार हैं। आइए उसी कड़ी में आपको एक दिलचस्प कहानी बताते हैं। क्या आपको पता है कि अयोध्या में भगवान राम जिस सिंघासन पर विराजमान होने वाले हैं उसे किसने बनाया है?

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य प्राण प्रतिष्ठा में देशभर के कई बड़ी हस्तियों को न्योता दिया गया है। इस लिस्ट में राजनीति, खेल, मनोरंजन और बाकी विभाग भी शामिल है। आपको बता दें कि रामलला जिस सिंघासन पर विराजमान होने वाले हैं उसे मोहम्मद रमजान ने बनाया है।

मोहम्मद रमजान ने बनाया है रामलला का सिंहासन

रामलला का सिंहासन मोहम्मद रमजान ने बनाया है। मतलब जिस आसन में रामलला विराजेंगे वो रमजान ने बनाया है। मोहम्मद रमजान राजस्थान के मकराना के रहने वाले हैं। उन्होंने लकड़ी और खास पत्थरों से सिंहासन बनाया है। उन्हें 25 साल पहले सिंहासन तैयार करने को कहा गया, उस वक्त ना फैसला आया था ना शिलान्यास हुआ था, लेकिन रामलला के सिंहासन के लिए रमजान तैयारी में जुटे थे। किसी को खबर नहीं होने दी और अपना काम करते रहे। कई बार मंदिर के हिसाब से मॉडल तक बदला गया। कोविड जैसी महामारी के वक्त काम करना चुनौती बना,लेकिन घर-परिवार तक सिंहासन के बारे में पता नहीं होने दिया है।

मोहम्मद रमजान को अचानक आया फोन

4 साल पहले अचानक लैंड लाइन पर उन्हें एक फोन आया। ये फोन चंपत राय ने किया और उन्हें खास बैठक में बुलाया। रामलला की मूर्ति के लिए सिंहासन जल्दी बनाने को कहा। दिलचस्प बात ये है कि रमजान सालों पहले से इसकी तैयारी कर रहे थे। निर्देश मिलते ही रमजान की टीम और तेज़ी से जुट गई और भव्य मंदिर की तरह भव्य सिंहासन बना दिया। 

रामलला का खास सिंहासन करीब 4 फीट ऊंचा है। इसे मकराना के खास संगमरमर से बनाया गया है और इस सिहासन में सोने की परत भी लगाई गई है। राम मंदिर के खंभे, दरवाज़े और सीढ़ियां भी रमजान ने ही बनाई है। अपना काम इतनी खामोशी से किया कि किसी को पता नहीं चला। मंदिर और उनके निर्माण से रमजान के परिवार का पुराना नाता है।

रमजान के दादा सोमनाथ मंदिर में मजदूर के तौर पर शामिल थेऔर अब रमजान ने अयोध्या में रामलला का सिंहासन बना दिया है। रमजान अयोध्या में हैं और वो प्राण प्रतिष्ठा में भी शामिल होंगे। 

इसे भी पढ़ें: विराट-धोनी को प्राण प्रतिष्ठा का न्योता रोहित को क्यों नहीं? फैंस ने राम मंदिर ट्रस्ट से लगाई गुहार


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 19 January 2024 at 22:14 IST