दिवाली से पहले अग्निवीरों को मोदी सरकार ने दिया तोहफा, सेवा 4 से बढ़ाकर 6 साल होगी, 25% नियमित सैनिक बनेंगे
मोदी सरकार ने दिवाली से पहले अग्निवीरों को बड़ी खुशखबरी दी है। चार साल पहले जिन अग्निवीरों की भर्ती हुई थी, उनका कार्यकाल खत्म होने से पहले ही सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। 75 फीसदी अग्निवीरों की सेवा 2 साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया है।
- भारत
- 4 min read
मोदी सरकार ने दिवाली से पहले अग्निवीरों को बड़ी खुशखबरी दी है। चार साल पहले जिन अग्निवीरों की भर्ती हुई थी, उनका कार्यकाल खत्म होने से पहले ही सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। 75 फीसदी अग्निवीरों की सेवा 2 साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया है, जबकि बाकी 25 फीसदी अग्निवीरों को नियमित सैनिक के तौर पर कार्यरत रखा जाएगा।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल NS राजा सुब्रमणि ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अग्निवीरों के सेवा विस्तार का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 75 फीसदी अग्निवीर, जो पहले चार साल बाद बाहर निकलने वाले थे, उन्हें दो साल का एक्स्ट्रा एंगेजमेंट पीरियड मिलेगा, जिसके बाद वे सेलिक्शन क्राइटेरिया के आधार पर आर्म्ड फोर्सेज में एरोलमेंट के लिए अप्लाई करेंगे।
आज 4 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा, "आज इंडियन डिफेंस फोर्सेज और हमारे 'अग्निवीरों' के लिए बहुत अहम दिन है। कैबिनेट ने सभी अग्निवीरों को इंडियन डिफेंस फोर्सेज में शामिल करने का रास्ता बनाया है। जैसा कि आप जानते हैं, 'अग्निपथ' स्कीम 14 जून, 2022 को शुरू की गई थी। उस समय, यह कहा गया था कि अग्निवीरों का लगातार परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन होगा और स्कीम का समय-समय पर रिव्यू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अग्निवीरों का पहला बैच अब अपने चार साल के कार्यकाल के पूरा होने वाला है। इन चार सालों में किए गए परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन के आधार पर, हमें उनके परफॉर्मेंस के बारे में बहुत पॉजिटिव फीडबैक मिला है। जैसा कि आप जानते हैं, 25% अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर रेगुलर फोर्सेज में भर्ती किया जाना है। पहले, यह नियम था कि 75% अग्निवीर अनुशासित और मोटिवेटेड युवाओं के रूप में समाज में वापस आएंगे।
जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा हालांकि, इस अपडेटेड स्कीम के तहत, बाकी 75% अग्निवीरों को अब दो साल का एक्स्ट्रा एंगेजमेंट पीरियड दिया जाएगा। पूरा होने पर इस दो साल के समय में, जो भी लोग तैयार होंगे, उन्हें आर्म्ड फोर्सेज़ में भर्ती किया जाएगा, जो ऑब्जेक्टिव सिलेक्शन क्राइटेरिया के आधार पर होगा। ये इस स्कीम के चार मुख्य पहलू हैं।”
बता दें कि जब मोदी सरकार ने अग्निवीर सेवा का ऐलान किया था तो उनके 4 साल के कार्यकाल को लेकर विरोध हुआ था। विपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला था। तब सरकार ने कहा था कि आगे इस पर विचार किया जाएगा। ऐसे में अब 2 साल के सेवा विस्तार के बाद अग्निवीरों को बड़ी राहत मिली है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 4 November 2026 at 15:08 IST