अपडेटेड 1 February 2024 at 20:00 IST
3 करोड़ महिलाएं बनेंगी 'लखपति दीदी', जानिए क्या है मोदी सरकार की योजना; कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ?
Budget 2024: वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि सरकार का लक्ष्य दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का था, जिसे अब बढ़ाकर 3 करोड़ किया जा रहा है।
Lakhpati Didi Scheme: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (1 फरवरी) को मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश किया गया। बजट में किसानों से लेकर युवाओं और महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की गईं। वित्त मंत्री ने एक बड़ा ऐलान देश की 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का किया।
इस दौरान सीतारमण ने कहा कि अब तक एक करोड़ के करीब महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का था, जिसे अब बढ़ाकर 3 करोड़ किया जा रहा है। यानी तीन करोड़ महिलाएं अब लखपति दीदी बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना से 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता आई है।
वित्त मंत्री के इस ऐलान के बाद बहुत से लोगों के मन में, खासतौर पर महिलाएं ये सोच रही हैं कि आखिर लखपति दीदी योजना क्या हैं, जिससे 3 करोड़ महिलाओं की जिंदगी सरकार बदलने जा रही है? किन महिलाओं को लखपति दीदी कहा जा रहा है और कैसे इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है? आइए जानते हैं इसके बारे में...
क्या है लखपति दीदी योजना?
केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए की है। योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को कई तरह की सहूलियत, फाइनेंशियल और स्किल ट्रेनिंग दी जाती है। इससे उन महिलाओं की इनकम बढ़ाने में मदद की जाती है। महिलाओं को ऐसी ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे वह सालाना एक लाख रुपये से अधिक कमा सकें। महिलाओं को लखपति बनाने की इस स्कीम के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को एलईडी बल्ब, प्लंबिंग, ड्रोन रिपेयरिंग जैसे तकनीकी कामों का ट्रेनिंग दी जाती है। वहीं, अपना बिजनेस शुरू करने की भी दिशा दिखाई जाती है।
जान लें कि देश में फिलहाल करीब 83 लाख महिला स्वयं सहायता समूह हैं, जिनमें करीब 9 करोड़ महिलाएं जुड़ी हैं। सरकार ने इन्हीं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की इनकम बढ़ाने के लिए योजना लेकर आई है। यह पीएम मोदी की महात्वाकांक्षी योजनाओं में से एक हैं। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर (15 अगस्त 2023) को लाल किले से देश को संबोधित करते हुए इस योजना का जिक्र किया था।
Republic Business की खबरों के लिए यहां सब्सक्राइब करें: रिपब्लिक बिजनेस यूट्यूब चैनल
क्या है पात्रता?
अगर आप भी लखपति दीदी बनना चाहता हैं और योजना का फायदा उठाना चाहती हैं, तो पहले जान लें कि इसके लिए एलिजिबिलीटी क्या होगी। योजना का फायदा वहीं महिलाएं उठा सकती हैं, जो प्रदेश की स्थाई नागरिक हो। इसके अलावा महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, महिला की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। इसके साथ ही उस महिला को स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होनी चाहिए।
जरूरी दस्तावेज
योजना का लाभ पाने के लिए कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत होगी। इसके लिए आधार कार्ड राशन कार्ड बैंक खाता पासबुक, स्वयं सहायता समूह का प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, इमेल आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी।
योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी उन महिलाओं को चुना जाता है, जिनकी सालाना आमदनी कम होती है। इसके बाद उन्हें 1-5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त कर्ज दिया जाता है।
ऐसे करें आवेदन
इसके लिए आपको स्वयं सहायता के कार्यालय जाना होगा। यहां आपकी एप्लीकेशन और बिजनेस प्लान तैयार होगा। दस्तावेजों के साथ एप्लीकेशन और बिजनेस प्लान स्वयं सहायता कार्यालय में जमा कर दें। यहां आपकी एप्लीकेशन रिव्यू होगी और फिर इसे आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार रिव्यू करेगी। अप्रूव होने के बाद लोन के लिए कॉन्ट्रेक्ट किया जाएगा। आप चाहें तो ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 1 February 2024 at 19:00 IST