अपडेटेड 12 June 2022 at 14:28 IST

मोदी ने पैरा निशानेबाजी विश्व कप में दूसरा स्वर्ण पदक जीतने पर की अवनी लेखरा की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के चेटियारो में पैरा निशानेबाजी विश्व कप में दूसरा स्वर्ण पदक जीतने पर अवनी लेखरा की शनिवार को प्रशंसा की।

Follow :  
×

Share


| Image: self

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के चेटियारो में पैरा निशानेबाजी विश्व कप में दूसरा स्वर्ण पदक जीतने पर अवनी लेखरा की शनिवार को प्रशंसा की।

अवनी ने आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के बाद आर8- महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन एसएच1 प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘चेटियारो 2022 मे एक और स्वर्ण पदक जीतने के लिए अवनी लेखरा पर गर्व है। नई ऊंचाइयां छूने की उनकी प्रतिबद्धता उल्लेखनीय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।’’

Published By : Press Trust of India (भाषा)

पब्लिश्ड 12 June 2022 at 14:02 IST