अपडेटेड 21 February 2024 at 15:45 IST
मॉडल तान्या सिंह ने की खुदकुशी, कमरे में मिली लाश; कान में लगे थे ईयर फोन
मॉडलिंग के क्षेत्र से एक बुरी खबर है। गुजरात के सूरत में रहने वाली खूबसूरत मॉडल और फैशन डिजाइनर तान्या सिंह ने खुदकुशी कर ली है।
Model Tanya Singh commit suicide | Image:
Insagram
Model Tanya Singh Commit Suicide: मॉडलिंग के क्षेत्र से एक बुरी खबर है। गुजरात के सूरत में रहने वाली खूबसूरत मॉडल और फैशन डिजाइनर तानिया सिंह ने खुदकुशी कर ली है। 20 फरवरी 2024 को तानिया का शव उनके घर में मिला। शुरुआती जांच में पुलिस प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है। पुलिस ने तानिया सिंह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तानिया के फोन कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि जब तानिया सिंह का शव निकाला गया तो कान में ईयर-फोन थे। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि फोन पर किसी से बात करते समय आवेश में आकर उसने यह कदम उठाया है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 21 February 2024 at 14:20 IST