ड्रग्स का खेल, ग्लैमर की आड़ में अवैध धंधा... बैंकॉक से लौटी मॉडल के कारनामों ने उड़ाए होश, करोड़ों के गांजा के साथ गिरफ्तार

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक मॉडल को गिरफ्तार किया गया है। बैंकॉक से मुंबई लौटी मॉडल के पास से लगभग 12 करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद हुआ है।

 
Follow :
Model Arrested At Mumbai Airport With Hydroponic Cannabis Worth Rs 11.82 Crore After Arriving From Bangkok | Image: Republic

Model Harsha Sunny Arrested: मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तस्करी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मुंबई की कस्टम टीम ने ग्लैमर की आड़ में चल रहे काले धंधे का भंडाफोड़ करते हुए 28 साल की मॉडल को ड्रग्स की एक बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत करोड़ों रुपये की बताई जा रही है।

कस्टम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की गिरफ्त में आई मॉडल का नाम हर्षा सनी है, जो मिसेज केरल ग्लोबल 2025 प्रतियोगिता की रनर अप रह चुकी हैं। वह थाईलैंड के बैंकॉक से फ्लाइट लेकर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची थी। उसके हाथ में एक ट्रॉली बैग भी था। उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर कस्टम विभाग ने उसकी और उसके सामान की तलाशी ली। इसी दौरान उसके पास से भारी मात्रा में हाई क्वालिटी का गांजा बरामद हुआ।

12 करोड़ के ड्रग्स के साथ मॉडल गिरफ्तार

अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए ड्रग्स (हाइड्रोपोनिक वीड) की कुल कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 11.82 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। ड्रग्स की बरामदगी के साथ ही कस्टम विभाग की टीम ने मॉडल हर्षा सनी को हिरासत में ले लिया।

खुद को बेकसूर ठहराने के लिए बनाई मनगढ़ंत कहानी!

सख्ती से पूछताछ में मॉडल ने बताया कि सफर के दौरान एक अनजान यात्री उसके संपर्क में आया। उस यात्री ने उससे बेहद सामान्य तरीके से बात की। इसके बाद कुछ समय के लिए उसे ड्रग्स से भरा बैग  देकर गायब हो गया। मॉडल के मुताबिक, वो बैग में भरे ड्रग्स से बिल्कुल अनजान थीं। 

हालांकि, कस्टम विभाग के अधिकारियों ने मॉडल की इस कहानी पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं किया। अधिकारियों का मानना है कि वह सजा से बचने के लिए मनगढ़ंत (झूठी) कहानियां बना रही है।

आगे की कार्रवाई में जुटा कस्टम विभाग

मुंबई कस्टम्स ने ड्रग्स जब्त करके आरोपी मॉडल को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि मुंबई में इस ड्रग्स की डिलीवरी (खेप) किसे होने वाली थी।

यह भी पढ़ें: Jaspal Rana: नहीं रहे शूटर जसपाल राणा, 49 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; PM मोदी ने जताया शोक
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 12 June 2026 at 13:01 IST