केरल के कासरगोड में लापता किशोरी और पड़ोसी मृत मिले
Kerala: केरल के कासरगोड जिले में करीब तीन हफ्ते पहले लापता हुई एक किशोरी (15) और एक व्यक्ति (42) के शव रविवार को एक गांव में मिले।
- भारत
- 1 min read
minor dies | Image:
Pixabay
Kerala: केरल के कासरगोड जिले में करीब तीन हफ्ते पहले लापता हुई एक किशोरी (15) और एक व्यक्ति (42) के शव रविवार को एक गांव में मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, पायवलिके गांव की निवासी किशोरी 11 फरवरी से लापता थी और उसकी तलाश जारी थी। लड़की के माता-पिता ने पड़ोसी प्रदीप (42) पर आरोप लगाया था। किशोरी के लापता होने के बाद से प्रदीप भी लापता था।
पुलिस की 52 सदस्यीय टीम ने रविवार को स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान, दोनों के शव लड़की के घर के पास एक पेड़ से लटके हुए मिले।
लड़की के माता-पिता ने 12 फरवरी को कुमाबाला थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और तब से मामले में जांच जारी थी।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 9 March 2025 at 14:35 IST