अपडेटेड 25 March 2025 at 14:21 IST

ठाणे में पानी की टंकी साफ करने के दौरान नाबालिग की मौत, ठेकेदार गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 16 वर्षीय किशोर की पानी की टंकी साफ करने के दौरान बिजली का करंट लगने से मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है।

Follow :  
×

Share


प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Canva

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 16 वर्षीय किशोर की पानी की टंकी साफ करने के दौरान बिजली का करंट लगने से मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठेकेदार (40) को घोड़बंदर रोड स्थित हाउसिंग सोसाइटी ने पानी की टंकियां साफ करने के लिए ठेका दिया था। उसने 22 मार्च को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के नाबालिग को सफाई के लिए टंकी के अंदर भेज दिया।

कासरवडावली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सफाई के दौरान लड़के को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पहले दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन जांच के बाद ठेकेदार को लापरवाही का दोषी मानते हुए प्राथमिकी दर्ज कर उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

ठेकेदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 25 March 2025 at 14:21 IST