भारत सरकार का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी गैंग को UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित किया, सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को आतंक के लिए उकसाने का आरोप
गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कट्टर बना रहे पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है है। इसकी जानकारी खुद गृह मंत्री अमित शाह ने दी है।
- भारत
- 2 min read
बुधवार, 16 सितंबर को गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कट्टर बना रहे पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता के दृष्टिकोण के मद्देनजर, गृह मंत्रालय ने शाहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया है। उन्होंने आगे कहा कि भारत की लोकतांत्रिक संरचना और सांप्रदायिक सद्भाव को निशाना बनाते हुए, इस सिंडिकेट ने नफरत फैलाने वाली डिजिटल सामग्री भी प्रकाशित की है।'
गृह मंत्री अमित शाह ने दी जानकारी
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'प्रधानमंत्री श्री का अनुसरण करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी जी आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता के दृष्टिकोण के मद्देनजर, गृह मंत्रालय ने शाहजाद भट्टी नेटवर्क को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया है।'
आगे उन्होंने लिखा 'यह समूह सीमा पार हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल है, साथ ही युवाओं और छोटे-मोटे अपराधियों को आतंकवाद के लिए उकसाता है। भारत की लोकतांत्रिक संरचना और सांप्रदायिक सद्भाव को निशाना बनाते हुए, इस सिंडिकेट ने नफरत फैलाने वाली डिजिटल सामग्री भी प्रकाशित की है।'
सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को आतंक के लिए उकसाने का आरोप
भारत सरकार द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया कि शाहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन)’ भोले-भाले युवाओं को अलग-अलग प्रलोभन देकर कट्टरपंथी बनाने, उन्हें देश विरोधी क्रियाकलापों के लिए प्रेररत करने तथा अन्य प्रतिबंधीत संगठनों और नमनीदृष्टि इकाइयों के साथ के साथ दुस्संधि करके राष्ट्र विरोधी कृत्यों के जलए संसाधन जुटाने में अंतवर्लीत है।
प्रेस विज्ञप्ति में क्या कहा गया?
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 16 September 2026 at 15:29 IST